टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने जीत का सिलसिला बरकरार रखा है. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल मुकाबले में भी बाजी मारकर एक टीम के रूप में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया है. ऐतिहासिक मुकाबले में रोहन बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की जोड़ी ने पुरुष युगल ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के फाइनल मैच में इटली की सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को मात दी है.
दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. बोपन्ना और एबडेन की जोड़ी ने सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावसोरी को पहले सेट में 7-6 से शिकस्त दी. उसके बाद दूसरे सेट में भी विरोधियों पर बोपन्ना हावी नजर आए. दूसरे सेट के दौरान इटली के खिलाड़ियों को 7-5 से हार झेलनी पड़ी.
एबडेन और बोपन्ना की जोड़ी के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था, क्योंकि एक टीम के रूप में यह उनका पहला खिताब है. वहीं, बोपन्ना ने भी इस खिताब को जीतने के बाद इतिहास रच दिया है. वे अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए हैं.
-एजेंसी
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026