लखनऊ। बिहार में बड़ा सियासी उल्टफेर हुआ है। नीतीश कुमार ने आरजेडी से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने 9वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस फैसले के बाद आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों के नेताओं की तरफ से उन पर निशाना साधा जा रहा है। इस बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।
अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है…जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया। भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी।
ये भाजपा का लोकसभा चुनाव हारने की हताशा का नतीजा है… जिसने साज़िश करके एक भावी प्रधानमंत्री को अपने साथ मिलाकर मुख्यमंत्री के पद तक ही सीमित कर दिया।
भाजपा ने बिहार की जनता का अपमान किया है और जनमत का भी। जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) January 28, 2024
इसके साथ ही लिखा कि, जनता इस अपमान का जवाब भाजपा गठबंधन को लोकसभा का चुनाव हराकर देगी। बिहार का हर निवासी अपना अगला वोट, बिहार के सम्मान को बचाने के लिए डालेगा और भाजपा को हराने के लिए।
इससे पहले उन्होंने एक्स पर लिखा था कि, भाजपा अपने जीवनकाल में इतनी कमज़ोर कभी नहीं थी, जितनी आज हो गयी। आज विश्वासघात का नया कीर्तिमान बना है। जनता इसका करारा जवाब देगी। कोई आप पर विश्वास न करे, एक व्यक्ति के रूप में किसीकी इससे बड़ी हार और कुछ नहीं हो सकती।
-एजेंसी
- सच्चाई, सेवा और ईमानदारी की राह पर चलने का मिला प्रतिफल: आगरा में पंजाबी सभा के मीडिया प्रभारी सम्मानित - August 15, 2026
- विभाजन के दर्द और विस्थापित परिवारों के त्याग को याद कर भावुक हुए लोग: पंजाबी सभा आगरा महानगर की अनूठी पहल - August 15, 2026
- आगरा जिला कारागार में स्वतंत्रता दिवस पर अनूठी पहल: समाजसेवी पुष्कल गुप्ता के सहयोग से तीन सिद्धदोष बंदी हुए रिहा - August 15, 2026