भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। हैदराबाद में खेले जा रहे मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया ने स्टंप्स तक 421/7 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 81 और अक्षर पटेल 35 रन पर नाबाद लौटे।
केएस भरत 41 रन, केएल राहुल 86 और यशस्वी जायसवाल 80 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड से टॉम हार्टले ने 2 विकेट लिए। रेहान अहमद, जैक लीच और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।
टीम इंडिया ने शुक्रवार को 119/1 के स्कोर से पारी को आगे बढ़ाया। इससे पहले, इंग्लैंड की टीम गुरुवार को पहली पारी में 246 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संसार त्याग कर संयम की राह: मुंबई में शुरू हुआ 64 दीक्षा महोत्सव, मंत्रोच्चार और शौर्यगाथा से गुंजायमान हुआ दीक्षा मंडप - February 7, 2026
- 9 फरवरी को खुलेगा एआई दिग्गज ‘फ्रैक्टल’ का आईपीओ, ₹900 तय हुआ अपर प्राइस बैंड - February 7, 2026
- Dudhwa Eco-Tourism: दुधवा की गोद में मार्च 2026 तक तैयार होगा ‘बीवीजी इंडिया रिज़ॉर्ट’, बदलेगी तराई के पर्यटन की तस्वीर - February 7, 2026