नई दिल्ली। एशियन लिटरेरी सोसाइटी (ALS)-एक लोकप्रिय समुदाय जो एशियाई कला, संस्कृति और साहित्य को बढ़ावा देता है, ने 21 जनवरी 2024 से 28 जनवरी 2024 तक आर्ट गैलरी, सिविल सर्विसेज ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट (सीएसओआई), नई दिल्ली में एक सप्ताह की कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है।
इस प्रदर्शनी में पूरे भारत से आये पच्चीस कलाकार भाग ले रहे हैं जो विभिन्न कला शैलियों में अपनी पेंटिंग प्रदर्शित कर रहे हैं। कलाकारों में अनीता चंद, किरण बाबल, वंदना भसीन, दीपशिखा वर्मा, शिखा श्योरन, नीलिमा दयाल माथुर, राखी चंदा, पूनम धमीजा, गौरीशा सिंह, डॉ. निशा वाधवा, नीरू मोंगा, प्रीति विश्नोई, डॉ. नव्या गुप्ता, नीति पार्ती, याना भनोत, दीपा झा (रुचि), मोनालिसा साहू, अनुपमा सुचिता, पायल अग्रवाल, शिल्पी श्रीवास्तव, मौसमी बरुआ, शिवप्रिया, मनोज कृष्णन, अनीता मल्होत्रा और मनीषा अमोल शामिल हैं।
प्रदर्शनी का उद्घाटन 21 जनवरी 2024 को श्री अमरेंद्र खटुआ (सम्मानित अतिथि और पूर्व सचिव, विदेश मंत्रालय -भारत) और श्री रोहित सूरी (संस्थापक, स्टूडियो V18) के द्वारा श्री मनोज कृष्णन (संस्थापक-एशियन लिटरेरी सोसायटी)की उपस्थिति में हुआ। साथ ही प्रतिभागी कलाकारों को सम्मानित किया गया।
सप्ताह भर चलने वाली इस प्रदर्शनी में कई प्रतिष्ठित कलाकार और कला प्रेमी भाग लेंगे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और सम्मानित दर्शकों ने विभिन्न कला रूपों के बारे में जागरूकता फैलाने और कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए एशियन लिटरेरी सोसाइटी की पहल की सराहना की।
- भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर आगरा में निकली भव्य प्रभात फेरी, ताज प्रेस क्लब से सुभाष पार्क मंदिर तक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - October 26, 2026
- फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दर्दनाक हादसा: टेसू-झांझी विसर्जन यात्रा में बेकाबू कार ने भीड़ को रौंदा, 5 की मौत, कई घायल - October 26, 2026
- सम्मान समारोह और डांडिया रास के साथ हुआ 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का भव्य समापन: पंचकुइयां महासभा भवन में उमड़ा समाजबंधुओं का सैलाब - October 26, 2026