महाराजगंज। सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिस की वर्दी पहने दारोगा को दर्जनों लोगो की भीड़ बुरी तरह पीटती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वीडियो उत्तर प्रदेश के जिले महाराजगंज का बताया जा रहा है। जहां बुधवार को कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी के इंचार्ज दुर्गेश सिंह को वकीलों ने दौड़ा दौड़ा कर पीट डाला। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
यूपी पुलिस के दरोगा को पीटते वकील. हाल फिलहाल में यूपी में कई पुलिस वाले को निशाना बनाया गया है. ताजा मामला महाराजगंज जिले का है. pic.twitter.com/bZjJ1fcLPv
— Priya singh (@priyarajputlive) January 24, 2024
वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे
यह मामला स्थानीय तहसील कार्यालय के गेट का है। जहां दरोगा दुर्गेश सिंह और एक वकील के बीच किसी जमीन विवाद को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि वकीलों ने दारोगा के साथ हाथापाई करनी शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख वहां अन्य वकील भी आ गए और दरोगा को पीटने लगे। इतने लोगो की भीड़ से बचने के लिए दारोगा भागने लगा। वकीलों का झुंड दारोगा दुर्गेश सिंह को दौड़ा दौड़ा कर पीटने लगे।
- आगरा में अघोरी होली का अद्भुत नजारा: भाविप नवज्योति शाखा के होली महोत्सव में उमड़ा भक्ति और उल्लास - March 17, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात, सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से 3 नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी - March 17, 2026
- आगरा में पूर्ति निरीक्षक को बदनाम करने की साजिश, फेसबुक-व्हाट्सएप पर फर्जी वीडियो वायरल करके छवि बिगाड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज - March 17, 2026