Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार के नेतृत्व में शिक्षक शिक्षा भवन में एकत्रित हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक, आगरा श्री दिनेश कुमार ने शिक्षक के प्रति दुर्व्यवहार किया है। इसके विरुद्ध जोरदार नारेबाजी करते हुए मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा के कार्यालय के समक्ष डी.आई.ओ.एस. के पुतले का दहन किया गया।
इस दौरान शिक्षकों ने ‘‘भ्रष्ट डी.आई.एस.ओ. होश में आओ, डी.आई.एस.ओ. हाय हाय, डी.आई.एस.ओ. आगरा मुर्दाबाद, मुर्दाबाद, डी.आई.एस.ओ. भगाओ भ्रष्टाचार मिटाओ, रिश्वतखोरी नहीं चलेगी, धमकी देना बन्द करो, भ्रष्टाचार बन्द करो, शिक्षक की है अपनी शान इसका करें सभी सम्मान, गाली-गलौच नहीं चलेगी आदि के नारे लगाये। शिक्षकों का जोश, आक्रोश और उत्साह देखने लायक था।
पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डॉ. देवी सिंह नरवार ने डी.आई.ओ.एस. के विरुद्ध संघर्ष को जारी रखने का एलान किया किया। पुतला दहन के उपरान्त डॉ. नरवार ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक, आगरा डॉ. आर.पी. शर्मा को सौंपा। सौंपे गये ज्ञापन में मुख्यमंत्री उ.प्र. से डी.आई.ओ.एस. श्री दिनेश कुमार के खिलाफ उच्चस्तरीय जॉच कराने का अनुरोध किया गया है। डॉ. नरवार ने डी.आई.ओ.एस. श्री दिनेश कुमार के निलम्बन की माँग को दुहराया।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
प्रदर्शन एवं पुतला दहन में महासंघ के जिला महामंत्री श्री डॉ. दुष्यन्त कुमार सिंह, श्री मनोज कुमार, श्री कृष्णपाल सिंह, श्री मान सिंह, श्री राजकमल, श्री चन्द्र प्रकाश, श्री धर्मेन्द सिंह, श्री नसीम खान, डॉ. भरत कुमार, श्री नीरज कुमार, श्री आकाश भदौरिया, श्री वीरेन्द्र कुमार, श्री सत्य प्रकाश, श्री राकेश कुमार श्री मुकेश यादव, श्री गुलाब सिंह, श्री लवकेश कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार, श्री सन्तोष कुमार, डॉ. आशाराम यादव, श्री जुग्गीलाल वर्मा, श्री राजेश सिंह, त्रिलोचन, मुरारीलाल, दिनेश यादव, मुकेश कुमार, कृृष्णा यादव, राघवेन्द्र सिंह आदि ने जोश व उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
- 20 हजार से साधे जाएंगे यूपी के महिला वोटर? चुनाव से पहले भाजपा के इस प्लान ने बढ़ाई सियासी हलचल! - November 25, 2026
- मेरठ में गंगा एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर 2,913 करोड़ की अमेरिकी परियोजना का शिलान्यास; सीएम योगी ने किया वर्चुअल शुभारंभ - November 25, 2026
- सीट शेयरिंग की बातचीत के बीच सपा का बड़ा दांव: यूपी चुनाव 2027 के लिए जारी की 5 उम्मीदवारों की पहली सूची - November 25, 2026