Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास प्राधिकरण ने तीन मंजिल इमारत को सील कर दिया है। यह इमारत अवैध रूप से बना ली गई थी। यह बात 11 जनवरी, 2024 की दोपहर बाद की है।
थाना सिकंदरा के अंतर्गत पश्चिमपुरी चौराहा के निकट त्यागी मार्केट है। इसी के बराबर में एमएस प्लाजा के नाम से तीन मंजिल इमारत है। अवैध निर्माण के चलते इस इमारत को सील कर दिया गया। इमारत सील करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण के इंजीनयर दलबल और पुलिस बल के साथ आए थे। जब इमारत को सील कर दिया गया तो काफी भीड़ एकत्रित हो गई।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
जब सील लगाई जा रही थी तो लोग कह रहे थे कि एडीए को कई मंजिल अवैध निर्माण होने के बाद ही सील लगाने की क्यों याद आती है? जब निर्माण होता है तो तब ये क्या करते रहते हैं? वास्तविकता तो यह है कि बिना एडीए कर्मचारियों की मिलीभगत के कोई भी अवैध निर्माण नहीं हो सकता है।
जानकारों ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ की सख्ती के कारण सील लगानी पड़ रही है। अवैध रूप से बीघों में बन रही आवासीय कॉलोनियों पर भी बुलडोजर चलाया जा रहा है। इसी तरह से अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026
- चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - August 16, 2026
- आगरा के एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर हंगामा: एक्टिवा की टक्कर से कांवड़िया घायल, बहन की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद - August 16, 2026