Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India.राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के माध्यमिक संवर्ग का पूर्व में घोषित चुनाव हो गया है। महासंघ की प्रदेश कार्य समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी डा देवी सिंह नरवार ने नामांकन पत्रों की जांचोपरांत चाहरवाटी इण्टर कॉलेज अकोला के प्रवक्ता डॉक्टर योगेंद्र सिंह को जिलाध्यक्ष एवं राजा बलवंत सिंह इण्टर कॉलेज आगरा के प्रवक्ता डॉक्टर दुष्यंत कुमार सिंह को जिला महामंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉक्टर रचना शर्मा (प्रधानाचार्य), वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर राघवेंद्र सिंह (प्रधानाचार्य), उपाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल सिंह सोलंकी, महिला उपाध्यक्ष श्रीमती ब्रजेश चौहान, कोषाध्यक्ष श्री हरीओम अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री श्री अशोक कुमार, सांस्कृतिक मंत्री सुश्री सुचिता सिन्हा, संरक्षण मंत्री श्री अमित माहेश्वरी, श्री जीतेन्द्र सिंह प्रचार मंत्री, श्री विष्णु कुमार संगठन मंत्री एवं पुष्पेंद्र भगौर संयोजक संघर्ष समिति निर्वाचित घोषित किये गए।

पर्यवेक्षक के रूप में महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. लवकुश मिश्र, माध्यमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर अनिल वशिष्ठ एवं प्राथमिक संवर्ग के मंडल अध्यक्ष श्री रमेश यादव उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
चुनाव अधिकारी डॉक्टर देवी सिंह नरवार ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे महासंघ के विस्तार एवं उसकी रीति-नीति के अनुसार अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन करें। संरक्षक मंडल में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डा कुन्जिल सिंह चाहर, दानिकुंवर इण्टर कॉलेज ऑवलखेड़ा की प्रधानाचार्य डॉक्टर ममता शर्मा एवं श्री भुवनेश पालीवाल अधिवक्ता आदि की घोषणा की गयी।
आपकी जिंदगी बदलने वाले विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय 10 नेताओं के 10 जादुई विचार’
10 Magical Thoughts & 10 Most Popular Global Leaders : That Can Change Your Life
इस अवसर पर शिवप्रसाद राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज अछनेरा के प्रधानाचार्य श्री सियाराम सोलंकी, प्राथमिक संवर्ग के जिला अध्यक्ष श्री तिलकपाल चाहर, निधि गुप्ता, प्रेम सिंह, नीना रस्तोगी, डॉक्टर घनश्याम सिंह (प्रवक्ता), श्री सुधीर कुलश्रेष्ठ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुख्य आरोपी नौशाद अली मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, IG ने एक इंस्पेक्टर और 6 दारोगा को किया सस्पेंड - September 1, 2026
- सहारनपुर के पीएनबी की करेंसी चेस्ट में मिली 7 करोड़ की जाली करेंसी, तीन बैंककर्मी सस्पेंड - September 1, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई जिला-महानगर अध्यक्षों की बैठक, मांगे गए संभावित प्रत्याशियों के नाम - August 31, 2026