बांग्लादेश के आम चुनाव में अवामी लीग की अध्यक्ष शेख़ हसीना को लगातार चौथी बार जीत मिलने के बाद अमेरिका ने कहा है कि बांग्लादेश का आम चुनाव ‘स्वतंत्र या निष्पक्ष’ नहीं था. अमेरिका ने चुनावों के दौरान हुई हिंसा की निंदा भी की है.
अमेरिका ने इस चुनाव में विपक्ष के भाग न लेने और विपक्षी नेताओं की गिरफ़्तारियों पर अपनी चिंता जताई है.
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने सोमवार को कहा, “अमेरिका इस चुनाव के अन्य पर्यवेक्षकों के इस विचार को साझा करता है कि ये चुनाव स्वतंत्र या निष्पक्ष नहीं था. हमें खेद है कि इसमें सभी दलों ने भाग नहीं लिया.”
मैथ्यू मिलर ने अपने बयान में कहा, “अमेरिका चुनावों में और पिछले कुछ महीनों के दौरान हुई हिंसा की निंदा करता है. हम हिंसा की रिपोर्टों की विश्वसनीय तरीके से जांच करने और अपराधियों को सज़ा देने के लिए लिए बांग्लादेश सरकार को प्रोत्साहित करते हैं.”
अमेरिका ने हालांकि ये भी कहा है कि ‘स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने’ के लिए उसे उम्मीद है कि वो बांग्लादेश के साथ काम करना जारी रखेगा.
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि उसे बांग्लादेश में मानवाधिकारों और सिविल सोसाइटी का समर्थन करने और दोनों देशों के लोगों के बीच के संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए काम करने की उम्मीद है.
-agency
- डॉ. चिन्मय पंड्या का आह्वान: राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना जरूरी - October 13, 2026
- आगरा नगर निगम में ई-टेंडर घोटाले की सुगबुगाहट: 100 से 200 करोड़ रुपये की अनियमितता की आशंका, एसआईटी जांच की मांग - October 13, 2026
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026