साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने नए साल के मौके पर फैंस को शानदार तोहफा दिया है। एक्टर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘देवरा’ (Devara) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फैंस भी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में एक्टर ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा किया है।
इस दिन रिलीज टीजर
एक जनवरी के मौके पर एक्टर ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें पह समुद्र के बीच नाव पर खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने काली पैंट के साथ शर्ट भी पहनी हुई है। ऐसा लगा रहा था कि तूफान से टकराने के लिए जूनियर एनटीआर पूरी तरह से तैयार हैं और कैप्शन में लिखा, नया साल मुबारक हो। ‘देवरा’ की पहली झलक 8 जनवरी 2024 को जारी की जाएगी।
इस दिन रिलीज होगी देवरा
टीजर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ है। एक्टर जूनियर एनटीआर के इस पोस्टर में लिखा है ये फिल्म 5 अप्रैल साल 2024 में रिलीज होगी।
सैफ अली खान और जान्हवी कपूर
एक्टर की इस फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आएंगे। फिल्म में वह ‘भाइरा’ के रोल में दिखेंगे। सैफ के जन्मदिन पर उनका लुक रिलीज किया गया था। सैफ के अलावा जान्हवी कपूर भी एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। ये फिल्म एनटीआर आर्ट्स और युवा सुधा आर्ट्स बैनर तले बनी है, जिसमें अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। सैफ और जान्हवी का ये पहला मौका होगा जब एनटीआर संग काम करते नजर आएंगे।
-एजेंसी
- विश्वासघात के शिकार हुए चंपत राय? महंत कमल नयन दास के दावों से राम मंदिर ट्रस्ट में हलचल - July 7, 2026
- अमरनाथ यात्रा में भक्तों को बड़ा झटका: महज 5 दिनों में अंतर्ध्यान हुए बाबा बर्फानी, श्राइन बोर्ड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल - July 7, 2026
- काशी में राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा: मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ के बेटे की शादी में पहुंचे CM योगी, नवदंपति को दिया आशीर्वाद - July 7, 2026