डेनमार्क की महारानी मार्ग्रेथ-द्वितीय ने नए साल की बधाई देते हुए लाइव टीवी संबोधन के दौरान सिंहासन छोड़ने का एलान किया है.
मार्ग्रेथ-द्वितीय औपचारिक रूप से 14 जनवरी को अपने पद को छोड़ देंगी. वो 52 साल से डेनमार्क की महारानी हैं.
मार्ग्रेथ-द्वितीय ने एलान किया कि अब राजगद्दी पर उनके बेटे क्राउन प्रिंस फ्रेड्रिक बैठेंगे.
महारानी 83 साल की हैं. उन्होंने बताया कि 2023 में हुई सर्जरी के बाद वो इस फ़ैसले पर पहुंची हैं.
मार्ग्रेथ-द्वितीय ने साल 1972 में तब राजगद्दी संभाली थी, जब उनके पिता किंग फ्रेडरिक-नवें की मौत हो गई थी.
मार्ग्रेथ-द्वितीय ने कहा, ”सर्जरी के बाद मैं भविष्य के बारे में सोच पाईं कि क्या वो वक़्त आ गया है कि ज़िम्मेदारी अगली पीढ़ी को सौंप दी जाए. मैंने ये फ़ैसला किया है कि ये सही समय है.”
उन्होंने देश की आबादी का साथ देने के लिए शुक्रिया कहा.
डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने महारानी की सेवाओं के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है.
-एजेंसी
- सेवा, संवेदना और संस्कृति का संगम बना दिव्य सेवा ट्रस्ट आगरा का स्थापना दिवस - September 23, 2026
- चुनाव आयोग में कथित मतभेदों पर गरमाई सियासत: विपक्षी दलों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, तत्काल सर्वदलीय बैठक की मांग - September 23, 2026
- ताजनगरी में मोरारी बापू की रामकथा का भावपूर्ण विश्राम: बोले—वैराग्य संसार से भागना नहीं, बल्कि आसक्ति से मुक्ति है - September 23, 2026