मणिपुर के सिंगर और गीतकार अखु चिंगंगबम को कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया। घटना ऐसे समय में घटी है, जब पिछले कई महीनों से मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसा देखी जा रही है। बताया जा रहा है कि सिंगर अखु चिंगंगबम की पत्नी और मां पर कुछ बदमाशों ने बंदूक तान दी। वो हथियारों से लैस थे।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों ने 29 दिसंबर को (आज) Akhu Chingangbam को किडनैप किया। अखु चिंगंगबम पूर्वी इंफाल के खुरई के रहने वाले हैं। वह वहां इंफाल टॉकीज नाम के लोकल बैंड के फाउंडर हैं। अखु चिंगंगबम एक सिंगर और गीतकार ही नहीं बल्कि सोशल वर्कर भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हैं।
इस रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं अखु चिंगंगबम
अखु चिंगंगबम का असली नाम रोनिद चिंगंगबम है। साल 2016 में वर्ल्ड म्यूजिक डे पर एक एक्सीडेंट में उनके एक कान में गहरी चोट लगी, जिसके कारण उन्हें सुनाई देना बंद हो गया। वह MTV इंडिया के म्यूजिकल टीवी शो The Dewarists का भी हिस्सा रह चुके हैं।
मणिपुर में क्यों हो रही हिंसा?
मालूम हो कि मणिपुर में 3 मई 2023 से हिंसा चल रही है। वहां मैतेई और कुकी समुदाय के बीच हिंसक झड़प हो रही है। मैतेई समुदाय चाहता है कि उसे भी कुकी समाज की तरह मणिपुर राज्य में ST का दर्जा दिया जाए। इसी बात पर और विवाद बढ़ गया क्योंकि मैतेई समुदाय की इस मांग का कुकी समाज ने विरोध करना शुरू कर दिया।
-एजेंसी
- “हर लड़की खुद को शिवानी के किरदार में देख पाएगी”: शेमारूमी की सीरीज ‘एक कन्या कुँवारी’ को लेकर बोलीं जाह्नवी गुरनानी - November 12, 2026
- किसानों पर बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा की टिप्पणी की अपना दल (एस) ने की कड़ी निंदा, सार्वजनिक माफी की मांग - November 12, 2026
- ताजमहल की सुरक्षा में बड़ी सेंध; शाही मस्जिद की छत तक पहुँचे दो विदेशी पर्यटक, वीडियो सामने आने के बाद एएसआई ने दिए जांच के आदेश - November 12, 2026