उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्राव में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर एसपी कार्यालय के अंदर एक युवक ने खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। ये देख वहां पर हड़कंप मच गया। युवक को आग की लपटो में देख पुलिसकर्मियों ने किसी तरह कंबल डालकर युवक को बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जा रहा है कि युवक गंभीर रूप से झुलस गया है। युवक की हालत गंभीर देखकर उसे केजीएमसी लखनऊ में रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुरवा कोतवाली के भूलेमऊ गांव निवासी श्रीचंद्र पासी का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि मुकदमे में कार्रवाई नहीं होने के कारण परेशान थे। इसके साथ ही आरोप है कि मुकदमें में तीन लोगों का नाम भी हटा दिया गया था और आरोपियों की मदद करने का भी आरोप लगाया था।
-एजेंसी
- वाराणसी में सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को दी गई तहरीर, ‘वंदे मातरम्’ के अपमान का लगाया गया गंभीर आरोप - August 16, 2026
- चंबल नदी में बीच धारा फंसा यात्रियों से भरा स्टीमर, डीजल खत्म होने और इंजन में कपड़ा फंसने से 8 से 10 किलोमीटर तक बहता रहा वाहन, यात्रियों की अटकी सांसें - August 16, 2026
- आगरा के एत्मादपुर में नेशनल हाईवे पर हंगामा: एक्टिवा की टक्कर से कांवड़िया घायल, बहन की कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने लगाया जाम, पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा विवाद - August 16, 2026