आगरा नेशनल हाइवे पर मंगलवार की रात कोहरे की वजह से दर्जन भर गाड़ियां आपस में टकरा गई। जिससे भीषण हादसा हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
हादसा होने के बाद एक ट्रक में डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे थे जिन्हें स्थानीय लोग लूट कर ले गए। मुर्गों की लूट का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है हर किसी के हाथ में कई-कई मुर्गे हैं। कोई बोरों में मुर्गों को भर कर ले जाता नजर आ रहा था तो कोई झोले में। मुर्गों की इस लूट का वीडियो वहां मौजूद किसी ने बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। जो अब खूब वायरल हो रहा है।
#ViralVideos : #आगरा नेशनल हाईवे पर मुर्गों से लदा वाहन टकराया, हादसे के बाद मुर्गे लुटने की मची होड़ pic.twitter.com/saQdeLCAGo
— princy sahu (@princysahujst7) December 27, 2023
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसे का शिकार हुए वाहनों में छह ट्रक, दो बस और एक आटो और कार समेत करीब सोलह वाहन आपस में टकराने से भीषण हादसा हो गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद राहगीरों ने मुर्गो को लुटना शुरु कर दिया। लूट का यब सिलसिला करीब आधा घंटे तक चला। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर मुर्गे लूटने वाले लोग वहबां से भाग खड़े हुए।
-एजेंसी
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026