वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए रविवार व सोमवार अवकाश के कारण लाखों की संख्या में श्रद्धालु वृंदावन पहुंचे। यहां आईं दो बुजुर्ग महिलाओं की तबीयत बिगड़ी उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
करीब दस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
रविवार सुबह से ही भक्तों के कदम मंदिर की ओर बढ़ रहे थे। मंदिर से विद्यापीठ चौराहा और जुगलघाट से मंदिर के प्रवेशद्वार संख्या दो तक भक्तों की भीड़ का दबाव बना था। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दो दिन की छुट्टी के साथ पड़ी एकादशी के कारण दिल्ली, एनसीआर और आसपास के जनपदों से हजारों श्रद्धालुओं का हुजूम दर्शन के लिए उमड़ पड़ा।
दो महिलाओं की बिगड़ी तबीयत
जबलपुर के आधारता निवासी 62 वर्षीय मंजू मिश्रा अपनी बेटी के साथ यहां बांकेबिहारी जी के दर्शन करने आईं थी। वह दोपहर करीब 12 बजे मंदिर दर्शन करने के लिए लाइन में लगीं थी। जयपुरिया गेस्ट हाउस के सामने अचानक भीड़ के दबाव में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया।
इसी तरह सीतापुर के अवस्थी टोला गंज बाजार, महोली निवासी बीना गुप्ता भी शिवानी के साथ बांकेबिहारी दर्शन करने आईं थी। बीना गुप्ता भी भीड़ अधिक होने के कारण चक्कर खाकर गिर पड़ीं। उन्हें भी डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से मृत्यु बताई जा रही है।
तीन जनवरी 2024 तक सभी होटल और गेस्ट हाउस बुक
वर्ष-2023 की विदाई और नए वर्ष के स्वागत के लिए ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। अगले साल तीन जनवरी तक के लिए सभी होटल और गेस्ट हाउस बुक हो चुके हैं।
– एजेंसी
- लखनऊ में फिल्मी कहानी जैसा सच: 28 महीने पहले जिस महिला का हुआ था अंतिम संस्कार, वह जिंदा मायके लौटी; अब पुलिस के सामने नया रहस्य - September 8, 2026
- सियासी जमीन पर बृजभूषण शरण सिंह की बेटी की दस्तक: नोएडा से चुनाव लड़ने पर शालिनी सिंह ने तोड़ी चुप्पी - September 8, 2026
- समाजवादी पार्टी के बदले ड्रेस कोड पर सियासी हलचल तेज: लाल टोपी और गमछे के बाद अब सपा के रंगों में क्यों शामिल हुआ नीला रंग? - September 8, 2026