विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर ने नया माइल स्टोन एचीव किया है। फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। सैम बहादुर की कमाई शुरुआत से धीमी रही है लेकिन फिल्म बिना रुके आगे बढ़ती रही है। जिसका अब फिल्म को फायदा भी मिला है।
विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर रिलीज के दिन से बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ने के लिए संघर्ष कर रही है। हालांकि, बिजनेस की रफ्तार में रुकावट नहीं आई। कछुए की चाल ही सही, लकिन सैम बहादुर आगे बढ़ती रही। जिसका अब फिल्म को फायदा भी मिला है।
सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म ये माइल स्टोन रिलीज के 17 दिनों में हासिल कर पाई।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई फिल्म
विक्की कौशल, सैम बहादुर की इस सफलता के बाद खुशी से झूम रहे हैं। 18 दिसंबर को उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी कि सैम बहादुर ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है।
देशभर में कमाए कितने करोड़
सैम बहादुर के डोमेस्टिक बिजनेस की बात करें तो फिल्म की स्पीड थोड़ी धीमी है। 1 दिसंबर को रिलीज हुई सैम बहादुर अब कर देशभर में 76 करोड़ का नेट बिजनेस कर चुकी है। फिल्म का बिजनेस आने वाले वीकेंड पर और नीचे जा सकता है, क्योंकि गुरुवार को शाह रुख खान की डंकी और शुक्रवार को प्रभास की सालार रिलीज हो रही है।
-एजेंसी
- विकसित भारत के संकल्प के साथ सांसद राजकुमार चाहर का जनसंपर्क: व्यापारियों और चिकित्सकों के बीच गिनाईं मोदी सरकार की 12 साल की उपलब्धियां - June 14, 2026
- शिक्षा से समाज सुधार: ‘लक्ष्य आगरा’ की पहल से गरीब बच्चों का नवोदय और सैनिक स्कूल जाने का सपना होगा साकार, शुरू की मुफ्त कोचिंग - June 14, 2026
- Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में ‘प्रबुद्ध जन संगोष्ठी’, 12 वर्षों के विकास और स्वास्थ्य क्रांति पर हुआ मंथन - June 14, 2026