लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल ने तैयारी तेज कर दी हैं। इसी क्रम में सोमवार को सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव गाज़ियाबाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल दिल्ली में आईएनडीआईए की बैठक है, जिसमें गठबंधन से जुड़े सभी दल के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे।
भाजपा मंदिर निर्माण का ले रही श्रेय
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राम मन्दिर का निर्माण हम (सपा) भी कराते, यदि हम सरकार में होते। मन्दिर का निर्माण कोर्ट के आदेश पर हो रहा है, ऐसे में जो भी सरकार प्रदेश में होती, उसकी जिम्मेदारी होती मन्दिर का निर्माण कार्य कराने की। भाजपा मन्दिर बनाने का श्रेय ले रही है।
रामभक्तों पर गोली चलाने के सवाल पर भी जवाब
रामभक्तों पर गोली चलाने के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उस वक़्त संविधान की रक्षा की जा रही थी, कोर्ट का आदेश था कि यथास्थिति बनाई रखी जाए, यथास्थिति बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए थे। लोकसभा चुनाव में गठबंधन के प्रमुख मुद्दों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार ही प्रमुख मुद्दे होंगे।
-एजेंसी
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव में वोसा की एंट्री, डॉ. राहुल राज और मदन मोहन शर्मा को बनाया प्रत्याशी; यूजीसी नियमों के विरोध को बनाया बड़ा मुद्दा - October 3, 2026
- आगरा खंड एमएलसी चुनाव: भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किए नामांकन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले— संगठन की ताकत से जीतेंगे दोनों सीटें - October 3, 2026
- आगरा के शास्त्रीपुरम में शर्मा इंडस्ट्रीज की फैक्ट्री में लगी आग: डस्ट कलेक्टर एरिया से उठा धुआं, 150 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया - October 3, 2026