राजधानी लखनऊ के एक गालीबाज सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में सिपाही दबंगई करते हुए महिला को धमका रहा है। यही नहीं महिला को अपशब्द बोलते हुए मुकदमें में और धाराएं बढ़ाने की बात कह रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और सिपाही को निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि सिपाही रंजन प्रताप सिंह और महिला के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इस मामले में वो विजयनगर चौकी पर पहुंचे थे। चौकी के अंदर महिला ने सिपाही से अपना सामान लौटाने को कहा। इस पर पुलिसकर्मियों के सामने सिपाही भड़क गया और महिला को धमकाना शुरू कर दिया। यही नहीं उसने महिला को अपशब्द भी कहे और मुकदमें में और धाराएं बढ़ावाने की कही।
मौजूद पुलिसकर्मियों ने सिपाही को शांत करने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। चौकी में हुई इस घटना का वीडियो देर शाम सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही रंजन प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
-एजेंसी
- एनीसी फिल्म फेस्टिवल में बजा ‘बाहुबली’ का डंका: ‘द इटरनल वॉर’ के प्रति दुनिया में जबरदस्त क्रेज, पैनल के टिकट 2 मिनट में आउट - June 25, 2026
- शहरीकरण का असर: आगरा के LIC ऑफिस की लाइब्रेरी में जा छिपी ‘एशियन पाम सिवेट’, वाइल्डलाइफ SOS की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा - June 25, 2026
- आगरा के लाल का बॉलीवुड में जलवा: एक्टर-कास्टिंग डायरेक्टर सुनील शाक्य ‘नटरांजलि गौरव सम्मान’ से सम्मानित - June 24, 2026