इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ़ इसराइल की लड़ाई को कोई नहीं रोक सकता ‘वैश्विक दबाव’ भी नहीं.
सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करके नेतन्याहू ने ये बात कही.
उन्होंने कहा- “मैं स्पष्ट रूप से वही कहना चाहता हूं जो मैंने फील्ड में कमांडरों से कहा था – हम ये लड़ाई अंत तक जारी रखेंगे और इसे लेकर तो कोई सवाल ही नहीं है. मैं यह बात अपने सैनिकों को खोने की भारी पीड़ा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय दबावों के बावजूद कह रहा हूं.”
“कुछ भी हमें रोक नहीं सकता, हम आखिर तक और जीत तक लड़ेंगे.”
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली में गाजा में युद्धविराम को लेकर रिजॉल्यूशन पास किया गया. इस मौके पर इसराइली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा कि ये युद्ध ‘वैश्विक दबाव और बिना वैश्विक दबाव’ दोनों ही परिस्थितियों में जारी रहेगा.
उन्होंने कहा- “वर्तमान चरण में युद्धविराम आतंकवादी संगठन हमास के लिए एक गिफ़्ट है, अगर युद्ध रुका को हमास की वापसी होगी और इसराइलियों पर ख़तरा फिर बढ़ जाएगा.”
बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक फंड रेज़िंग इवेंट में कहा था कि ग़ज़ा पर अंधाधुंध बमबारी करके इसराइल दुनियाभर का समर्थन खो रहा है.
उन्होंने इसराइल को हिदायत देते हुए कहा- “इसराइल के साथ अमेरिका खड़ा है, अभी उसके पास अमेरिका के अलावा भी लोग हैं- उसके साथ यूरोपीय संघ है, उसके साथ यूरोप है, उसके साथ दुनिया का अधिकांश हिस्सा है. लेकिन अंधाधुंध बमबारी से वो वैश्विक समर्थन खो रहे हैं.”
-एजेंसी
- आगरा में सजा हरियाली तीजोत्सव मेला: सावन की मल्हार और लोकगीतों की गूंज के बीच नारी प्रतिभाओं का अद्भुत संगम - August 22, 2026
- ‘चोली के पीछे क्या है गाने पर मार-मार कर नचवाया’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलक उठा सपा नेताओं का दर्द; इंस्पेक्टर समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर - August 22, 2026
- सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘एकरंगी क्या जानें पीडीए के बहुरंग, जितनी पीड़ा बढ़ेगी, उतना मजबूत होगा पीडीए’ - August 22, 2026