आगरा: जनपद में चल रही अपंजीकृत एवं अनफिट एम्बुलेंस के विरुद्ध रविवार को चलाए गए अभियान के दौरान पांच एंबुलेंसों को सीज कर दिया गया और तेरह अन्य के चालान काटे गए।
अपर जिलाधिकारी (नगर) व सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई का पता चलते ही एंबुलेंस चालक भाग खड़े हुए। सरोजनी नायडू मेडिकल कालेज के इमरजेंसी गेट के पास, मेडिकल कालेज के अन्दर पोस्ट मार्टम हाउस के पास, लेडी लायल, जिला महिला अस्पताल के पास एवं देहली गेट पर निजी एंबुलेंसों का निरीक्षण किया गया। तेरह एंबुलेंस में फिटनेस/बीमा/प्रदूषण समाप्त पाया गया, जिस पर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एक लाख, पैंतीस हजार रु का चालान काटा गया तथा पांच एंबुलेंस सीज की गई।
अभियान में सिटी मजिस्ट्रेट आनंद कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. एसके राहुल, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं परिवहन विभाग से एआरटीओ आलोक अग्रवाल तथा एसीएम प्रथम, तथा एसीएम द्वितीय, पीटीओ एस के मिश्रा, भारत आदि मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि अपंजीकृत एवं अनफिट एम्बुलेंस के विरुद्ध परिवहन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अभियान चलाया जाएगा तथा पड़ोसी जनपदों से आने वाली अवैध, अनधिकृत एंबुलेंस पर भी विशेष नजर रखी जाएगी।
- मैनपुरी: ईएमटी शालिनी की सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, सीएमओ ने दी बधाई; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - September 1, 2026
- आगरा में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: ताजमहल और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू, विशेष वार्ड आरक्षित - September 1, 2026
- बीजेपी आगरा महानगर की मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना कार्यशाला आयोजित: आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश - September 1, 2026