कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा एक मॉम के जैसा पदार्थ होता है. शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने से दिल से जुड़े रोग और स्ट्रोक आने की संभावना ज्यादा रहती हैं. दरअसल, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण खानपान में गड़बड़ी और खराब लाइफस्टाइल है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे किचन के मसाले से भी कंट्रोल किया जा सकता है. जी हां, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है- उन्हें काली मिर्च को डाइट में शामिल करना चाहिए.
काली मिर्च में पिपेरिन नाम का कंपाउंड होता है. नियमित तौर पर इसका इस्तेमाल करने से ये कंपाउंड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकता है. पिपेरिन हमारे खाने में मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण में भी सहायक हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि कोलेस्ट्रॉल को को घटाने के लिए काली मिर्च का इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है.
दूध के साथ काली मिर्च
कोलेस्ट्रॉल की परेशानी में काली मिर्च को दूध में मिलाकर पिएं. रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में काली मिर्च पाउडर को छिड़कर पीने से भी काफी लाभ हो सकता है. इससे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल की समस्या ठीक होगी बल्कि अच्छी नींद भी आएगी.
शहद और काली मिर्च
शहद और काली मिर्च को एक साथ खाने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है. काली मिर्च को हल्का सा भून कर पीस लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर इसे गर्म पानी के साथ खाएं. इससे काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होगा.
काली मिर्च का काढ़ा
काली मिर्च का काढ़ा भी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है. इसका काढ़ा बनाने के लिए एक गिलास पानी लें और उसमें काली मिर्च के साथ तुलसी के पत्ते डालकर अच्छी तरह से उबाल लें. अब इसे छानकर शहद या नमक डालकर पी लें.
काली मिर्च की चाय
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना हो तो काली मिर्च की चाय को पी सकते हैं. इसकी चाय को तैयार करने के लिए 1 कप पानी में थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर डालकर इसे उबालें. इसमें चाय पत्ती डालकर इसमें नींबू का रस डालकर पिएं.
- आगरा में ललित की संदिग्ध मौत मामला: अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा ने पुलिस कमिश्नर से मिलकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की - October 22, 2026
- आगरा में एमएलसी चुनाव पर सियासी घमासान: सपा के आरोपों पर भाजपा का पलटवार, कहा— “छल-बल नहीं, संगठन की ताकत से जीतेंगे” - October 22, 2026
- लालकृष्ण आडवाणी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए आगरा में हुआ विशेष हवन: सदरभट्टी स्थित हरमिलापी मंदिर में द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन ने की प्रार्थना - October 22, 2026