आगरा। मेरे लिए ये प्रदर्शनी मत लगाओ भाई…मेरे प्यारे बेटे को बुला दो भाई…मैं नहीं जी सकती हूं उसके बिना…मेरी दुनिया खत्म हो गई…मेरा सब कुछ खत्म हो गया…बेटे शुभम आ जा…शहीद कैप्टन शुभम की मां को रोते बिलखते हुए देखकर हर किसी के आंखे नम हो गईं। वहां खड़ा हर कोई नि:शब्द हो गया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के आगरा स्थित घर पहुंचे थे। उन्होंने शहीद के माता-पिता के हाथ में योगी सरकार की तरफ से 50 लाख रुपए का चेक दिया। इस दौरान मंत्री जी के साथ फोटो क्लिक करने वाले भी पहुंचे थे। कैमरों के बीच मां की आंखें शायद अपने लाल को खोज रहीं थीं और वो चीख-चीखकर रोने लगीं।
उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए प्रदर्शनी मत लगाओ भाई, मेरे बेटू शुभम को बुला दो’। मां के ये शब्द सुनकर मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय समेत वहां मौजूद हर कोई निशब्द रह गया। बता दें कि, आगरा के लाल शुभम गुप्ता राजौरी के बाजीमाल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में शहीद हो गए।
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका दाखिल - June 15, 2026
- विपक्ष चाहे किसी से भी हाथ मिला ले यूपी में कमल ही खिलेगा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026