केन्द्र में हमारी सरकार आई तो तीनों कृषि कानूनों को सबसे पहले रद्द करेंगे
भगवान श्रीकृष्ण तोडेंगे सरकार का अहंकार, कहीं गोवर्धन पर्वत को न बेच डाले भाजपा
Mathura, Uttar Pradesh, India. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि केंद्र में जैसे ही उनकी पार्टी की सरकार आएगी, सबसे पहले तीनों कृषि कानूनों को रद किया जाएगा। प्रधानमंत्री कोई भी जिम्मेदारी नहीं लेते, हर बात के लिए पीछे की सरकारों को दोषी ठहराते हैं। प्रधानमंत्री को चाहिए कि जनता की बात को स्वीकारें और तीनों कृषि कानूनों को वापस लें। जब डीजल पेट्रोल के दाम बढाये तो भी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को मथुरा के पालीखेड़ा मैदान में किसान महापंचायत को संबोधित कर रही थीं। नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन को कांग्रेस समर्थन कर रही है।
भगवान श्रीकृष्ण सरकार का अहंकार भी तोड़ेंगे
उन्होंने कहा कि हम दो हमारे दो का नारा इस सरकार ने सार्थक किया है। लालबहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया था। ये नारे इस देश की मांटी को परिभाषित करते थे। कांग्रेस ने इस देश को आत्मनिर्भर बनाया। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मान बढाया। कांग्रेस ने मनरेगा लागू किया। भूमि अधिग्रहण कानून के माध्यम से चार गुना मुआवजे का प्रावधान रखा।
राधे राधे से अपना संबोधन शुरू करते हुए उन्होंने कहा कि यह धरती अहंकार को तोड़ती है। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा कर लोगों की रक्षा की थी। आज भाजपा सरकार ने भी अन्नदाता के लिए अहंकार पाल लिया है। भगवान श्रीकृष्ण इस सरकार का अहंकार भी तोड़ेंगे। सरकार की निजीकरण की नीति पर हमला बोलते हुए तंज कसा कि शुक्र है किह हमन कुछ बनाया तभी तो आप बेच पा रहे हैं। लॉकडाउन में जब मजबूरी में लोग अपने घरों को जा रहे थे तब इन्होंने क्या किया।

भाजपा कहीं गोवर्धन पर्वत न बेच डाले
देश के लाखों किसानों ने इस देश को सींचा है। वही किसान आज सड़क पर बैठा है। 215 किसान शहीद हो गये। प्रधानमंत्री अपने शासनकाल में दुनिया के हर कोने में पहुंचे लेकिन दिल्ली की सीमा पर बैठे किसानों तक नहीं पहुंचे। जब नेता का अहंकार इतना बढ़ जाता है कि वह जनता से अलग हो जाता है तो उसकी नीतियां भी जनता के लिए नहीं बनती हैं। 15 हजार करोड़ रुपये देश भर के गन्ना किसानों का बकाया है। प्रधानमंत्री ने अपने लिए जो विमान खरीदे हैं उनकी कीमत 16 हजार करोड़ रुपया है। यह इनकी नीयत है इसे समझ लीजिये। हमने कुछ बनाया तभी तो आप बेच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बचा लो कहीं गोवर्धन पर्वत को ही न बेच डाले भाजपा। पाली खेडा पर आयोजित हुई कांग्रेस की किसान पंचायत को विवेक बसंल, दिपेन्द्र हुण्डा, पंकज मलिक, अनिल चौधरी, हरेंद्र अग्रवाल, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप माथुर आदि ने भी संबोधित किया।
ऐसे समझाया प्रियंका गांधी ने कृषि कानूनों को
खरबपति आपके साथ सौदा करने आएंगे। ये कांट्रेक्ट पर ाती करेंगे। यह कांट्रेक्ट कैसे होगा यह भी बताया, आपने खेती की, गेहूं तैयार किया और जब आप खरबपति के पास जाएंगे, कानून अनुमति देता है कि यह खरबपति आपको फसल खरीदने से मना कर सकता है। यह ऐसा कानून है कि अगर कांट्रैक्टर ने आपसे करार तोड़ दिया तो आप अदालत नहीं जा सकते। सिर्फ एसडीएम तक आपकी सुनवाई होगी। एक तरफ किसान और दूसरी तरफ खरबपति ऐसे में आपको न्याय कभी नहीं मिलेगा। कानून बनाने का मकसद कुछ अलग है। प्रधानमंत्री कह रहे हैं कि विपक्ष गुमराह कर रहा है। कानून बनाने से पहले किसानों को नहीं पूछा। यह कानून नोटों की खेती करने वाले ने बनाया है, खेती करने वालों ने नहीं बनाया है। यह कानून सिर्फ अरबपतियों के लिए बना है।
स्मार्ट मीटर से गोशालाओं तक का किया जिक्र
प्रियंका गंधी ने अपने संबोधन में स्थानीय मुद्दों का भी जिक्र किया। बिजली के स्मार्ट मीटर से लेकर राधाकुंड की गोशाला तक पर बात की। उन्होंने आवारा गोवंश और इससे हो रही किसानों की परेशानी को भी उठाया। महापंचायत के लिए आईं प्रियंका गांधी वाड्रा जब मंच पर पहुंचीं तो कार्यकर्ताओं ने उनका नारे लगाकर जोरदार स्वागत किया। प्रियंका के आते ही समूचे पंडाल में एक नई ऊर्जा का संचार हो गया। जब प्रियंका गांधी महापंचायत के लिए आईं तो रास्ते में मौजूद कार्यकर्ताओं और किसानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। यमुना एक्सप्रेस वे होकर सड़क मार्ग से प्रियंका गांधी का काफिला सभा स्थल पर पहुंचा। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल और एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने खुद उस मार्ग का निरीक्षण किया जिससे होकर प्रियंका गांधी का काफिला गुजरा। इस दौरान मार्ग पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।
बांकेबिहारी के दर्शन कर की राष्ट्र कल्याण की कामना
महापंचायत के बाद वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचीं। प्रियंका गांधी ने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में पूजा-पाठ की। उन्होंने मंदिर की विजटर डायरी में संस्मरण लिखते हुए आराध्य से राष्ट्र कल्याण की कामना की। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। प्रियंका गांधी के बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
लोगों ने उठाया रागिनी का आनंद
प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी के सभा स्थल पर पहुंचने से पहले ही बडी संख्या में लोगों की भीड पाण्डाल में जुट गई थी। भीड़ का मनोरंजन करने और लोककला के माध्यम से विरोधियों पर कटाक्ष करने के लिए रागिनी कलाकारों को बुलाया गया था। पाण्डाल में जुटी भीड ने जमकर रानिगी का आनंद लिया।
उत्साहित दिखे कांग्रेसी
प्रियंका गांधी की सभी में पहुंची भीड़ को देख कर कांग्रेसियों में उत्साह नजर आ रहा था। छात्र संगठन एनएसयूआई और युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सभा स्थल पर उत्साह में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुराने कांग्रेसी कई बार यह कहते हुए दिखे कि इस तरह का नजारा और कांग्रेसियों में उत्साह बहुत दिनों के बाद देखने को मिल रहा है।
- Parhaat nettikasinot 2026: Luotettavuus ja bonusten arviointi - June 16, 2026
- Past Win Records and Big Payouts in Big Bass Bonanza Machine for United Kingdom - June 16, 2026
- Gioca dal vivo e vinci subito in Italia su Golisimo Casino - June 15, 2026