इटावा। इटावा में बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के जनरल कोच में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ट्रेन के कोच में आग लगने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है, ट्रेन सरायभूपत स्टेशन पर रुकी है। वहीं, आग की सूचना मिलने के बाद फायर बिग्रेड की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। हालांकि, अभी तक इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। दरअसल, ज्यादातर यात्री आग लगने के बाद ट्रेन से कूद गए।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)