वाराणसी।फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर जर्नी फिल्म की शूटिंग के लिए देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में हैं। मंगलवार को दशाश्वमेध घाट के पास शूटिंग के दौरान सेल्फी ले रहे एक फैन को नाना पाटेकर ने जोरदार थप्पड़ मारकर भगा दिया। थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
बता दें कि देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी में फिल्म जर्नी की शूटिंग चल रही है। कुछ दिन पहले अस्सी घाट पर काशी की मस्त मौला जिंदगी की कहानी को समेटे जर्नी फिल्म का मुहूर्त रामधुन के बीच संपन्न हुआ। सूट बूट में पहुंचे फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने लाइट, कैमरा, एक्शन के बाद अभिनय शुरू किया। इस दौरान उनके साथ कलाकार डमरू, झाझ, मंजीरा बजाते दिखाई दिए। इससे पहले महापौर अशोक कुमार तिवारी ने सेट पर ही उनका स्वागत किया। महापौर ने फिल्म के पहले दृश्य का मुहूर्त फि्लप बजाकर किया।
सेंसर बोर्ड के दायरे में होने चाहिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स
गदर-2 के बाद जर्नी फिल्म का निर्देशन कर रहे अनिल शर्मा ने शूटिंग के दौरान मीडिया से कहा कि सेंसर बोर्ड के दायरे में नहीं होने के चलते ओटीटी कुछ ज्यादा ही बोल्ड हो गया है। इसे उचित नहीं कहा जा सकता। बेशक यह हमारे हाथ में है कि हम क्या देखें, क्या न देखें, लेकिन इसका यह कतई यह मतलब नहीं है कि दर्शकों को कुछ भी परोसा जाए। किसी को भी बाउंड्री लाइन तोड़ने का हक नहीं है। यह भी सच है कि ओटीटी के कारण कई लोगों को काम मिला है। कई नए कलाकार चमके हैं,लेकिन इसे सेंसर बोर्ड के दायरे में लाया जाना चाहिए।
बनारस की कहानी में काम करना ही मेरे के लिए नया अनुभव
अभिनेता नाना पाटेकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बनारस की कहानियां खूब सुनी हैं। मगर पहली बार बनारस के अलमस्त जिंदगी पर बन रही फिल्म में काम करने का मेरा अनुभव बिल्कुल नया है। जर्नी की कहानी में थोड़े आंसू और ज्यादा खुशी है। मैं तो बनारस को महसूस भी कर रहा हूं।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026