Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में है उत्तर विधानसभा क्षेत्र। इसके ओम नगर में जनता नारकीय हालत में जीवन यापन कर रही है। जनता के बुलाने पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष मौके पर पहुँचे। लोगों ने उन्हें घेर लिया और गंदगी, जलभराव, बिजली, पेयजल, सड़क, घटिया निर्माण की समस्याएं दिखाने लगे। जनता को दिलाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए नितिन कोहली ने बताया कि वार्ड 31 ओम नगर में लोगों को जीवन यापन करने में काफी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। जगह-जगह पड़ी गंदगी और नाले नालियों से सड़कों पर आता गंदा पानी जनता को बीमार कर रहा है। जहां एक ओर ओम नगर के लोग इस परेशानी से जूझ रहे है तो वही जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान देना मुनासिब नहीं समझ रहे है।
उन्होंने कहा कि लोगों ने भरोसे से साथ भाजपा को वोट दिया था। उत्तरी विधानसभा के साथ ही मेयर की सीट पर भी भाजपा को जिताया। जनता के भरोसे के साथ इन जनप्रतिनिधियों ने छल किया है। इसका जवाब आने वाले विधानसभा में जनता देगी। इस दौरान प्रसपा वार्ड 31 मनोज गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष पवन प्रजापति, पूर्ण प्रजापति, सुनील यादव, रितिक गुप्ता, बनवारी लाला दिवाकर, अंजुमन चौधरी, श्यामवीर दीवाकर, राम सिंह,लालो जादौन, कनिष्क शर्मा, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026