Mathura, Uttar Pradesh, India. गिरिराज महाराज की शिलाओं की बिक्री के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया गया है। यह मुद्दा अब विवाद में तब्दील होता जा रहा है। ऑनलाइन शिला बेचे जाने का विज्ञापन जारी होने के बाद ब्रज के साधु संत इस प्रक्रिया के विरोध में आ गए हैं।
सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन ने एक बार फिर करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने का कार्य किया है। संत एवं ब्रजवासियों ने गोवर्धन थाने पहुंच कर कंपनी के विरुद्ध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। ब्रजवासियों ने बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही कंपनी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

रविवार सुबह स्थानीय व राजनीतिक लोग गोवर्धन थाने पहुंच गए। ऑनलाइन गिरिराज महाराज शिलाओं को बेचने वाली कंपनी के खिलाफ शिकायत की। लोगों ने थाने के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए इंडिया मार्ट कम्पनी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की ।
श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति ने इस मुद्दे पर बैठक बुलाई और कडा विरोध दर्ज कराया। बैठक में निर्णय लिया गया कि गिरिराज महाराज की ऑनलाइन शिला बेचे जाने की प्रक्रिया का वह पुरजोर विरोध करेंगे और ऐसा किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। ब्रज के प्रमुख संत राजाबाबा ने कहा कि गिरिराज महाराज की ऑनलाइन शिलाएं नहीं बेचने देंगे। पंडित अमित भारद्वाज ने कहा कि यह बर्दाश्त किए जाने योग्य कृत्य नहीं हैं। यह सनातन धर्म का अपमान है। भागवत कथा आयोजन समिति की बैठक गिरिराज महाराज मंदिर डीग गेट पर हुई, जिसमें युवा ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
- ताज महोत्सव: राजा हरिश्चंद्र मोक्ष धाम के सत्संग भवन में चित्रकला प्रदर्शनी और कला संवाद में पीएम मोदी की सराहना, संस्कार भारती को आर्ट गैलरी के लिए अंशदान की घोषणा - February 20, 2026
- फायरमैन जितेंद्र राठौर की शिकायत पर दयालबाग डीम्ड विश्वविद्यालय आगरा को उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग का नोटिस, 30 दिन का अल्टीमेटम, जानिए क्या है मामला - February 15, 2026
- आगरा के साहित्य का सितारा: डॉ. रामेन्द्र शर्मा ‘रवि’ को मिला ‘ब्रजभाषा विभूषण’ सम्मान, शहर में खुशी की लहर - February 13, 2026