Lucknow, Uttar Pradesh, India.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ( लोहिया) द्वारा गांधी के समाजवाद पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने वाले किसानों और कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न न रुका को प्रसपा जेल भरो आंदोलन करेगी। इस मौके पर शिवपाल सिंह ने सपा और भाजपा छोड़कर आए लखनऊ, मऊ, गोरखपुर से आए सैकङों लोगों को प्रसपा की सदस्यता दिलाई ।
शिवपाल सिंह ने कहा कि सरकार गांधी का नाम लेते हुए ऐसे कानून बना रही है जो बापू की समाजवादी सोच के विपरीत हैं। गांधी ने भारत को एकजुट करने में अग्रणी भूमिका निभाई। उन्होंने राष्ट्र को नई दिशा दी। भारत ही नहीं दुनिया के कई देशों ने अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई की प्रेरणा महात्मा गांधी से ली। जो लोग गांधी के योगदान पर सवाल खड़ा करते हैं उन्हें भारतीय इतिहास और गांधी साहित्य पढ़ना चाहिये।
बौद्धिक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा कि गांधी की हत्या हिन्दुत्व की उदार व कट्टर धारा के संघर्ष का दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम है। यह संघर्ष आज भी जारी है। साम्प्रदायिकता का विरोध गांधी को सच्ची श्रंद्धाजलि हैं। गांधी ने गुजराती होते हुए भी हॉंन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने खुली वकालत की थी। वर्तमान सरकार का हिन्दी के प्रति ढुलमुल व गांधी विरोधी रवैया है। गांधी ने अपने कई लेखों में खुद को समाजवादी घोषित करते हुए सोशलिज्म की पैरवी की ।
पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल ने भाजपा पर गांधी का अपमान करने वालों को खुला संरक्षण देने का आरोप लगाया। संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी ने की । संगोष्ठी में प्रेम प्रकाश वर्मा, परमानंद तिवारी, महासचिव ब्रजेश मिश्र, नीरज सिंह गुड्डू, देवेन्द्र सिंह आदि ने विचार रखे।
- AlaWin Casino – Ervaar live blackjack en roulette in Nederland - August 18, 2026
- Felicebet Casino Overgik Vores Forventninger – Vurdering fra Danmark - August 17, 2026
- Meldingen en Accountbescherming op de Wild Robin Casino App in Nederland - August 17, 2026