इजराइल से भारतीयों को निकालने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन अजय’ के तहत 200 भारतीयों का पहला जत्था स्वदेश पहुंच गया है.
इन भारतीयों को लेकर पहला चार्टर्ड विमान शुक्रवार को तड़के भारत पहुंचा. दिल्ली एयरपोर्ट पर इन लोगों का स्वागत केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने किया. इस जत्थे के साथ भारत पहुंचे शाश्वत सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ 2019 से इजराइल में रहे रहे थे.
पोस्ट डॉक्टरल रिसर्चर शाश्वत सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वो लोग मध्य इजराइल में रह रहे थे. उन्होंने कहा कि अभी ये पता तो नहीं चल पा रहा है कि ये संघर्ष क्या रूप लेगा.
शाश्वत सिंह ने भारत सरकार के इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि उम्मीद है कि वहां जल्दी ही हालात समान्य हो जाएंगे और भारतीय वहां काम कर लौट सकेंगे.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा के ताजगंज क्षेत्र में रिजॉर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और पुलिस कर रही चप्पे-चप्पे की जांच - September 17, 2026
- आगरा के व्यस्त बेलनगंज बाजार में बीच सड़क पर मारपीट: एसीपी कार्यालय के पास युवकों को गिराकर पीटने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप - September 17, 2026
- आगरा में नामकरण की खुशियों से ठीक पहले मातम: एक ही कंबल में सो रहे भाई-बहन को सांप ने डसा, बहन की मौत और भाई अस्पताल में भर्ती - September 17, 2026