पर्स देख लीजिए, घर छान मारिए, पत्नी-बच्चों से भी पूछ लीजिए। अगर 2000 का कोई नोट आपके पास बचा है, तो आज ही उसे बैंक में जमा करा आइए क्योंकि बैंकों में 2000 के नोट जमा कराने या बदलवाने का आज आखिरी दिन है। 2000 का नोट जमा कराने की पिछली डेडलाइन 30 सितंबर थी। इसके बाद आरबीआई ने नोटों को वापस करने की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी थी। इस बढ़ी हुई समय सीमा का आज 7 अक्टूबर को आखिरी दिन है। आप आज आखिरी दिन आरबीआई द्वारा सर्कुलेशन से बाहर किये गए 2,000 के नोटों को बैंकों में जमा करा सकते हैं।
शनिवार को खुले रहे बैंक
आज शनिवार के दिन बैंक खुले रहे। बैंकों का साप्ताहिक अवकाश महीने के प्रत्येक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को होता है। आज महीने का पहला शनिवार होने के चलते बैंक खुले हुए थे।
डेडलाइन के बाद क्या होगा?
आरबीआई के अनुसार 7 अक्टूबर के बाद 2000 रुपये के नोट सिर्फ 19 आरबीआई कार्यालयों में ही बदलवाए जा सकते हैं। यहां प्रति लेनदेन अधिकतम कैश डिपॉजिट लिमिट 20,000 रुपये तक है। हालांकि, 19 आरबीआई ऑफिसेज में लोग अपने भारतीय बैंक खातों में किसी भी राशि के जमा के लिए 2000 के नोट ला सकते हैं।
बने रहेंगे लीगल टेंडर
आरबीआई के अनुसार 2000 रुपये के नोट 7 अक्टूबर की डेडलाइन के बाद भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। हालांकि, वे लेनदेन के लिए स्वीकृत नहीं होंगे। आज के बाद, ये नोट सिर्फ आरबीआई ऑफिस में ही बदलवाए जा सकते हैं।
आरबीआई के 19 रीजनल कार्यालयों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं। लोग अपने भारतीय अकाउंट में जमा के लिए 2000 रुपये के बैंक नोट्स को डाक के जरिए इन 19 आरबीआई ऑफिसों में किसी के भी पते पर भेज सकते हैं।
12,000 करोड़ रुपये नहीं आए वापस
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया था कि 2,000 रुपये के नोटों में से 87 फीसदी बैंकों में डिपॉजिट्स के रूप में वापस आ गए हैं। जबकि बाकी काउंटर्स पर बदले गए हैं। दास ने बताया कि 19 मई, 2023 को 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोटों में से 12,000 करोड़ रुपये अभी तक वापस नहीं आए हैं।
- गांव-गांव तक संगठन विस्तार का संकल्प; भारतीय मजदूर संघ ने आगरा की 6 तहसीलों और 15 ब्लॉकों में नियुक्त किए संयोजक - November 15, 2026
- Agra News: श्याम नाम की मेहंदी से सजे हाथ, हवन की आहुतियों से गूंजा परिसर; 16वें श्याम संकीर्तन महोत्सव में सजेगा बाबा का अलौकिक दरबार - November 15, 2026
- आगरा के बल्केश्वर में ऐतिहासिक श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में मंचीय लीलाओं का भव्य आगाज: कंस अत्याचार से श्रीकृष्ण प्राकट्य तक का हुआ जीवंत मंचन - November 15, 2026