स्वच्छोत्सव सप्ताह के चतुर्थ दिन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंचकुइया में कार्यक्रम
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, Bharat, India. पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, आगरा महानगर के कचरा प्रबंधन आयाम तथा संस्था कृषि एवं पर्यावरण शोध संस्थान, आगरा द्वारा स्वच्छोत्सव सप्ताह के चतुर्थ दिन 5 अक्टूबर 2023 को पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, पंचकुइया, आगरा पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के समक्ष प्रज्ज्वलित कर की गई। मंचासीन अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होली पब्लिक ग्रुप आफ स्कूल्स के चेयरमैन और नापसा के अध्यक्ष संजय तोमर ने मानव व सभी प्राणियों के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को बहुत ही खतरनाक परिणाम देने वाला बताया।
विशिष्ट अतिथि केपी बंसल ने सभी से अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का आग्रह किया।
मुख्य वक्ता और स्वच्छ भारत मिशन, आगरा के ब्रांड एंबेसडर डॉ. आनंद राय ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संजय गोयल, प्रो. स्पीड कलर लैब ने सभी उपस्थितजनों से प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमर सिंह ने घरेलू सामान लाने के लिए कपड़े के थैलों का प्रयोग करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखने के लिए विद्यालय के छात्र देवराज सिंह व छात्राओं साक्षी कुलश्रेष्ठ व अनुष्का वर्मा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ मंजू वार्ष्णेय व अमित लवानिया ने दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सतीश भारद्वाज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश शर्मा ने दिया। मीडिया प्रभार महावीर सिंघल ने संभाला।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रांत कचरा प्रबंधन प्रमुख राहुल कुलश्रेष्ठ, जे पी बंसल, ब्रजकिशोर, जगमोहन गुप्ता, एके त्रिपाठी, बदन सिंह धाकड़, सुमन गुप्ता, चंद्रशेखर शर्मा, सुधीर शर्मा, जावित्री देवी, प्रवेश गुप्ता, पुनीत ओबरॉय, ईशान आदि पर्यावरणप्रेमी उपस्थित रहे।
बड़ी खबर: मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बना भारत
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026