आगरा: दिल्ली के सराय काले खां से छह महीने के बच्चे को अगवा कर आगरा के फतेहाबाद में 90 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने पिनाहट निवासी मुख्य आरोपी वीरभान उर्फ वीरू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही फतेहाबाद के एक निजी अस्पताल से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर अस्पताल संचालक, चिकित्सक, नर्स समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
जानकारी के अनुसार, पिनाहट के नयापुरा गांव निवासी वीरभान दिल्ली में एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। उसने बस स्टैंड पर मौके का फायदा उठाकर एक यात्री के छह माह के बच्चे को अगवा कर लिया और फतेहाबाद के निजी अस्पताल में उसे 90 हजार रुपये में बेच दिया।
दिल्ली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और सोमवार रात पिनाहट पहुंचकर वीरभान और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ में वीरभान ने बच्चे को बेचने की बात कबूल की।
पुलिस ने वीरभान की निशानदेही पर उसके साले और ससुर को भी गिरफ्तार किया। इसके बाद फतेहाबाद के अस्पताल पर छापा मारकर संचालक, चिकित्सक और नर्स को पकड़ा गया। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
साभार सहित
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026