मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया शुभारंभ
आगरा। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित अनुदेशकों को आज नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। लखनऊ स्थित लोक भवन ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर के 1,510 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इसी क्रम में आगरा जनपद के 22 नवनियुक्त अनुदेशकों को विकास भवन सभागार में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त अनुदेशकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण लखनऊ से किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने देखा और सुना।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने नवनियुक्त अनुदेशकों को शुभकामनाएँ देते हुए व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रशिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक प्रशिक्षक देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अहम योगदान दे सकता है।”
नोडल प्रधानाचार्य मान सिंह भारती ने विभागीय कार्यों की जानकारी दी और धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, संयुक्त निदेशक व्यावसायिक शिक्षा आगरा मंडल संजय सगर, नोडल प्रधानाचार्य मान सिंह भारती, प्रधानाचार्य मोहित तिवारी, प्रधानाचार्य वेद प्रिय आर्य समेत अन्य अधिकारी एवं अनुदेशक मौजूद रहे।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026