लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में एक 13 साल के भाई ने 2 साल की बहन से रेप किया है। जिससे वह पेट में दर्द की शिकायत करने लगी। उस बहन को ब्लीडिंग होने लगी तब घरवालों को इसका पता चला। उस बच्ची के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। साथ ही आरोपी चचेरे भाई को हिरासत में ले लिया है।
यह मामला मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। यहां प्लंबिंग का काम करने वाला युवक पत्नी और बच्ची के साथ रहता है। पड़ोस में ही युवक का भाई परिवार के साथ रहता है। बच्ची के पिता ने बताया कि मैं मेमौरा छावनी में काम से गया था। वहां से लौटने के बाद मैं अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खेतों पर कटाई करने चला गया। जब हम लोग निकले तो मेरी 2 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी मेरे भाई का लड़का वहां आया और उसके साथ खेलने लगा। कुछ देर बाद वह उसे गोद में लेकर अपने घर चला गया।
पिता ने बताया कि उस समय मेरे भाई-भाभी काम से घर के बाहर गए थे। घर में अकेला होने की वजह से मेरे भतीजे ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। बच्ची चीख न सके इसलिए उसने मेरी बेटी का मुंह दबा दिया। जब बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड आने लगा, तो वह रोने लगी। इससे डर कर भतीजा मेरी बेटी को वापस घर के बाहर छोड़कर अपने घर भाग गया। हम लोग कुछ घंटे बाद घर लौटे तो बच्ची रो रही थी। पूछने पर उसने बताया कि भइया ने मारा है। इस पर हम लोगों ने उसे दुलार कर चुप करा दिया।
सुबह मेरी बेटी फिर से रोने लगी। उसे पेट में दर्द हो रहा था, साथ ही ब्लीडिंग भी हो रही थी। पूछने पर वह सिर्फ इतना ही बोल रही थी कि भइया ने मारा है। इससे हम लोगों को किसी अनहोनी का शक हुआ। इसके बाद हम लोग बच्ची को लेकर अपने भाई के घर पहुंचे। मगर जब हमने शिकायत की, तो वे लोग हमसे मारपीट करने लगे। साथ ही गाली-गलौज भी की। इसके बाद मैंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इस बारे में डीसीपी साउथ विनीत जायसवाल ने बताया कि दो साल की बच्ची के साथ उसके चचेरे भाई ने रेप किया है। बाल आरोपी की उम्र करीब 13 साल है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसको हिरासत में भी ले लिया गया है।
- मैनपुरी में विश्व क्षय रोग दिवस: 91 ग्राम पंचायतें हुईं ‘टीबी मुक्त’, प्रधानों को महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर किया सम्मानित - March 24, 2026
- Agra News: लालघड़ी गांव में MSW छात्रों की अनूठी पहल, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत - March 24, 2026
- आगरा नगर निगम: ‘अफ़सरशाही’ बनाम ‘जनप्रतिनिधि’ या रणनीतिक चूक? मेयर और नगर आयुक्त के टकराव की पूरी इनसाइड स्टोरी - March 24, 2026