भारत को एक बड़ी सफलता मिली है। देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना विरोधी टीकाकरण अभियान की एक और उपलब्धि के बारे में स्वयं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12-14 आयु वर्ग के 50 लाख से अधिक बच्चों को #COVID19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है। दूसरी तरफ, COVID-19 के मद्देनजर व्यापक प्रतिबंध लगाने के दो साल बाद, गृह मंत्रालय ने बुधवार को सभी COVID-19 नियंत्रण को 31 मार्च, 2022 से पहले समाप्त करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे पत्र में कहा कि पिछले 24 महीनों में, महामारी के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे उपचार, टीकाकरण के लिए महत्वपूर्ण क्षमता विकसित की गई है। आम जनता में अब COVID-उपयुक्त व्यवहार के बारे में उच्च स्तर की जागरूकता है।
-एजेंसियां
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा में इंसानियत शर्मसार: नाबालिग को पिज़्ज़ा खिलाने के बहाने होटल ले गया दरिंदा, किया दुष्कर्म; सिकंदरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - March 31, 2026
- आगरा पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2 किलो चरस के साथ शातिर तस्कर दबोचा - March 31, 2026