बस्ती: बस्ती में कांवड़ यात्रा के बीच पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हरैया पुलिस ने 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हरैया कस्बे के वार्ड नंबर-06 हनुमानगढ़ी निवासी शनि कुमार उर्फ रवि है, जो भाजपा का नामित सभासद बताया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कांवड़ यात्रा के दौरान गांजा बेचकर मुनाफा कमाने की तैयारी में था।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह कांवड़ यात्रा के दौरान ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए गांजा लाया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर कांवड़ियों और राहगीरों को बेचने की तैयारी में था। हालांकि, मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और बरामदगी से जुड़े तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। हरैया थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं, मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- पुडुचेरी पुलिस को गृहमंत्री अमित शाह ने सौंपा ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, सुरक्षा के रहे सख्त इंतजाम - August 9, 2026
- संसद में सांसद नवीन जैन के सवाल पर सरकार का बड़ा खुलासा: देश में उमंग के 11.66 करोड़ और डिजिलॉकर के 72.43 करोड़ से अधिक यूजर्स - August 9, 2026
- आगरा में नौकरी के नाम पर दो साल से चल रहा था ठगी का खेल, 3200 लोगों से 2 करोड़ की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार - August 9, 2026