उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का एक इंटरव्यू इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर सीधा सवाल किया गया था। इस वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम ने अपने बयानों के जरिए यह स्पष्ट कर दिया है कि उनकी नजरें सूबे के सर्वोच्च पद यानी सीएम की कुर्सी पर हैं। हालांकि, राजनीतिक गलियारों और जानकारों के एक धड़े में अक्सर यह कयास लगाए जाते रहे हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच तालमेल को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, ऐसे में इस बयान के बाद सियासी चर्चाओं का बाजार फिर से गर्म हो गया है।
हो सकता है कि आप मुझे अगली बार सीएम पद पर देखें
वायरल हो रहे वीडियो में जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से सवाल किया गया कि केशव जी कब तक डिप्टी सीएम बने रहेंगे। कभी सीएम भी तो बनने का मन होगा। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि देखिए हो सकता है कि आप मुझे अगली बार सीएम पद पर देखें। हो सकता है अगली बार और किसी रूप में देखें। ये तो पार्टी का नेतृत्व तय करेगा। केशव प्रसाद मौर्य नहीं तय करेंगे। हमारी पार्टी में तमाम सामान्य से सामान्य कार्यकर्ता को मौका दिया जाता है।
ऐसा तो मेरे मन में नहीं है कि मैं सीएम न बनूं
इसके आगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मेरी भी महत्वाकांक्षा है कि मैं सीएम बनूं, लेकिन ये मेरे चाहने से नहीं होगा। मेरी पार्टी में, पार्टी का नेतृत्व तय करता है। पार्टी का विधायक दल ये तय करता है कि किसके नेतृत्व में? लक्ष्य पहले हमारा बहुमत लाना है, प्रचंड बहुमत लाना है। 2017 की तरह ये हम लोग लक्ष्य लेकर चुनाव लड़ रहे हैं और बहुमत लाने के बाद फिर कौन मुख्यमंत्री बनेगा, ये विधायक दल तय करेगा। केंद्रीय पर्यवेक्षक आते हैं. वो फीडबैक लेते हैं, फिर ऐलान करते हैं। चाहत न होना. ऐसा तो मेरे मन में नहीं है कि मैं सीएम न बनूं।
- किरावली में खारी नदी की जलकुंभी में फंसने से 18 दुधारू भैंसों की मौत, सांसद राजकुमार चाहर ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, पीड़ित परिवारों को दिया मदद का भरोसा - August 30, 2026
- 2 करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने की 12 करोड़ से अधिक की कमाई, आगरा के सर्व मल्टीप्लेक्स में कलाकारों ने दर्शकों से की मुलाकात - August 30, 2026
- आगरा के कमला नगर में व्यापारी से लाखों के लूटकांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए रची गई थी साजिश - August 30, 2026