लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महोबा जिला चिकित्सालय (Mahoba District Hospital) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर करारा तंज कसा है। वीडियो में अस्पताल के वार्ड के अंदर छुट्टा जानवरों (मवेशियों) को घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर बहस छिड़ गई है।
”स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें…”
अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए तंजिया लहजे में लिखा ”स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया है।”
इस पोस्ट के माध्यम से सपा प्रमुख ने यह दर्शाने का प्रयास किया है कि उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में जमीनी हालात कितने बदतर हो चुके हैं और मरीजों की देखभाल के लिए बने इन परिसरों में किस तरह की प्रशासनिक लापरवाही हावी है। उनका इशारा इस बात की ओर था कि अधिकारी केवल कागजी दावे और औचक निरीक्षण का दिखावा कर रहे हैं, जबकि हकीकत में अस्पतालों की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं।
अस्पतालों की बदहाली और प्रशासनिक चूक पर उठे सवाल
सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस प्रकार महोबा जिला अस्पताल के वार्डों और परिसरों में मवेशी बेरोकटोक घूम रहे हैं। इससे न केवल मरीजों की सुरक्षा और स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है, बल्कि स्वच्छता के दावों की भी पोल खुल रही है। विपक्ष लगातार यह आरोप लगा रहा है कि प्रदेश के स्वास्थ्य महकमे के बड़े-बड़े दावे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं, जबकि धरातल पर मरीजों को बुनियादी सुविधाएं भी मय्यत नहीं हो पा रही हैं। इस वायरल वीडियो के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
- अखिलेश यादव का तीखा हमला: कहा— आचार संहिता के खिलाफ जाकर अधिकारियों और स्कूल प्रबंधकों पर दबाव बना रही है भाजपा - October 22, 2026
- आगरा के किरावली में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा टला: जहरीली गैस से बेहोश हुए मजदूर अजय की साथी राजकुमार ने बचाई जान - October 22, 2026
- टाइगर श्रॉफ मामले के बाद आगरा के बाह में मचा हड़कंप; लॉरेंस गैंग कनेक्शन खंगाल रही पुलिस - October 22, 2026