आगरा। माथुर वैश्य समाज की एकता, संगठन शक्ति और सांस्कृतिक विरासत के उत्सव 139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव का सोमवार को निर्मला गुप्ता स्वर्गीय हरिओम गुप्ता राजाखेड़ा वाले नगर (पंचकुइयां स्थित माथुर वैश्य महासभा भवन) में भव्य समापन हुआ। सम्मान समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, डांडिया-गरबा नृत्य और सामूहिक सहभोज के बीच समाजबंधुओं ने एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।
जयंती महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित मंचीय कार्यक्रम में महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। वहीं, महिला सदस्यों ने लाल परिधानों में सजकर डांडिया और गरबा की आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह में उत्साह और उमंग के रंग भर दिए।
माथुर वैश्य मंडलीय परिषद, आगरा मंडल की ओर से समस्त शाखा सभाओं एवं महिला मंडल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सराफ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’, मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सराफ, समाज शिरोमणि बाबू रोशन लाल गुप्ता, श्री भगवान रायपुरिया और विनोद गुप्ता सराफ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजन में समाज के पदाधिकारियों, महिला मंडल के सदस्यों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
सहयोगी संगठनों का सम्मान, समाजसेवा को मिला प्रोत्साहन
139वें माथुर वैश्य जयंती महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले संगठनों के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह का प्रमुख आकर्षण रहा। मुकेश गुप्ता मामा, विनोद गुप्ता सराफ, दिलीप गुप्ता, बाबू रोशन लाल, नगर आयोजन निर्मला हरिओम गुप्ता, बाबूराम गुप्ता और संजय साक्षी का रजत मुकुट पहनकर विशेष अभिनंदन किया गया।
माथुर वैश्य इलेक्ट्रिक व्यापारी एसोसिएशन, माथुर वैश्य दवा व्यवसाय एसोसिएशन, माथुर वैश्य कपड़ा व्यवसाय एसोसिएशन और माथुर वैश्य सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उनके सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन विष्णु भगवान गुप्ता, उपमा गुप्ता और विनय गुप्ता ने किया
लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया-गरबा से बांधा समां
समारोह का सांस्कृतिक रंग महिला सदस्यों की डांडिया और गरबा प्रस्तुतियों में देखने को मिला। लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया-गरबा नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। संगीत की धुनों पर थिरकती महिलाओं के उत्साह और सामूहिक सहभागिता ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज की परंपराओं, लोक संस्कृति और सामूहिक उल्लास की सुंदर झलक देखने को मिली।
समाज की एकता और सहयोग ही आयोजन की सफलता का आधार
नगर आयोजक निर्मला गुप्ता ने अपने संबोधन में जयंती महोत्सव के आयोजन और समाजबंधुओं की सहभागिता पर विचार रखे। स्वागत अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में आयोजन की सफलता में सभी के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। स्वागत मंत्री संजय गुप्ता ‘साक्षी’ ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ‘मामा’ ने कार्यक्रम की भव्यता और सफलता पर विचार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज की परंपराओं को आगे बढ़ाने और नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम बताया।
मंडल अध्यक्ष विमल गुप्ता सराफ ने अपने संबोधन में जयंती महोत्सव के महत्व और आयोजन में समाजबंधुओं के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन शक्ति और परस्पर सहयोग ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी है। सामूहिक प्रयासों से ही सामाजिक परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है।
आभार और सहभोज के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में मंडल मंत्री सत्य प्रकाश गुप्ता ‘गुड्डू’ ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, सहयोगी संगठनों, महिला मंडल और समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद सामूहिक सहभोज का आयोजन हुआ।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बाबू रोशन लाल, अशोक कुमार गुप्ता, अशोक कुमार सराफ, श्री भगवान रैपुरिया, संजय गुप्ता, मनोज गुप्ता, सत्य प्रकाश गुप्ता, शालिनी गुप्ता, नीरा दिनेश गुप्ता, उपमा गुप्ता, अनीता, विष्णु भगवान गुप्ता, राजकिशोर, मंजू गुप्ता, मुकेश गुप्ता, जीतू गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अचल गुप्ता, शालिनी, दिनेश, दिनेश कुमार गुप्ता, धीरज कुमार गुप्ता, पुनीत गुप्ता, संतोष गुप्ता, राकेश कांट्रेक्टर, संजीव गुप्ता, संतोष, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश गुप्ता, शंकर गुप्ता विनय कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता रुनकता, रघुनाथ गुप्ता, अवनीश कांत, स्वागत अध्यक्ष विनोद गुप्ता, संजय साक्षी, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, सुशील कुमार गुप्ता सराफ, राजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, रामनिवास गुप्ता, विनोद सराफ, विपिन गुप्ता, जयंती संयोजक दिनेश गुप्ता, अजय कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
- आजम खान को लेकर अखिलेश यादव का छलका दर्द: बोले– ‘मुसलसल नाइंसाफी का सामना कर रहे हैं वरिष्ठ नेता’ - November 16, 2026
- “जनगणना 2027 तय करेगी यूपी के समग्र विकास की दिशा”, CM योगी ने लोकभवन से किया अभियान का शुभारंभ - November 16, 2026
- अपनी कहानी अपने शब्दों में कहना जरूरी था… सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का विमोचन; परिवार के बारे में फैले भ्रामक प्रचार पर रखी अपनी बात - November 16, 2026