
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित प्रतिष्ठित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) एक बार फिर गंभीर विवादों के घेरे में आ गई है। केजीएमयू परिसर से एमबीबीएस (MBBS) प्रथम वर्ष के छात्रों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बीच, कलाम सेंटर के बाहर कतार में खड़े जूनियर छात्रों से गर्दन झुकवाकर ‘प्रणाम महोदय’ बुलवाया जा रहा है। दूसरी तरफ, छात्राएं सीनियर छात्राओं को देखकर ‘प्रणाम मैडम जी’ कह रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सीनियर्स पर रैगिंग के आरोप लग रहे हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। इस दौरान छात्र-छात्राओं के चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। लेकिन, वह सिर झुकाकर बगल से गुजर रहे सीनियर्स का एक सुर में अभिवादन करते नजर आए। वहीं, जूनियर्स छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मामले में कोई प्रभावी हस्तक्षेप सामने नहीं आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की नाराजगी देखने को मिल रही है।
कई यूजर्स ने KGMU की प्रशासनिक नीतियों और व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
KGMU के प्रवक्ता ने आरोपों से किया इनकार
कैमरे के सामने जूनियर के साथ सीनियर ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, लेकिन बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस कृत्य को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया. वहीं इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने कहा कि वीडियो में जूनियर डॉक्टर वरिष्ठों को प्रणाम कर रहे हैं, जो सम्मान का हिस्सा है. अभी तक रैगिंग की कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर जांच कराकर आगे की कार्रवाई होगी.
- “भगवान महावीर के सिद्धांत संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग”: पीएम मोदी की राष्ट्रसेवा की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बोले सांसद नवीन जैन - November 18, 2026
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान: अखिलेश यादव की अफसरों को खुली चेतावनी, बोले- ”फर्जी वोट जोड़ने वाले अधिकारियों का अगला ठिकाना जेल होगा” - November 18, 2026
- लखनऊ KGMU में सिर झुकाकर ‘प्रणाम महोदय’ बुलवाने का वीडियो वायरल; MBBS जूनियर्स से रैगिंग के आरोप, प्रवक्ता ने दी सफाई - November 18, 2026