यूपी भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित: सरोज कुशवाहा ने बृज क्षेत्र के 14 जिलों में की घोषणा, अपूर्वा सिंह जादौन बनीं आगरा महानगर अध्यक्ष

POLITICS





आगरा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति और अनुमति से बृज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों में महिला मोर्चा की नई जिला व महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।

​आगरा महानगर और जिला इकाई की कमान

आगरा में संगठन को धार देने के लिए श्रीमती अपूर्वा सिंह जादौन को ‘आगरा महानगर’ इकाई का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है, जबकि श्रीमती मनीषा सिंह को ‘आगरा जिला’ इकाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

​बृज क्षेत्र के अन्य जिलों में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार बृज क्षेत्र के अन्य जनपदों में भी नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है:

श्रीमती प्रतिमा सिंह – मथुरा जिला
​डॉ. अनुपम शर्मा – फिरोजाबाद महानगर
​श्रीमती आशा सिंह – फिरोजाबाद जिला
​श्रीमती सरिता माहेश्वरी – अलीगढ़ जिला
​श्रीमती शामली पाठक – हाथरस जिला
​श्रीमती प्रज्ञा सेंगर – मैनपुरी जिला
​डॉ. अनिता उपाध्याय – कासगंज जिला
​श्रीमती गरिमा अग्रवाल – बरेली महानगर
​श्रीमती मीना मौर्य – आंवला जिला
​श्रीमती बबली सिंह – शाहजहांपुर जिला
​श्रीमती रुचि गुप्ता – शाहजहांपुर महानगर
​श्रीमती सविता शर्मा – बदायूं जिला

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त अध्यक्षों से यह अपेक्षा की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगी और महिलाओं को संगठित कर आगामी राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाएंगी।




Dr. Bhanu Pratap Singh