उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी के साथ राज्य में तीखे बयानों और राजनीतिक हमलों का दौर भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार जुबानी हमला बोला है।
हाल ही में प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “इस समय हमारा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के सर्वांगीण विकास, वहां कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखने और अदालतों चाहे वह माननीय उच्च न्यायालय हो, सर्वोच्च न्यायालय हो या जिला अदालतें के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है। हमारा मुख्य लक्ष्य यह पक्का करना है कि वर्ष 2027 में एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बने। जहां तक विपक्ष की बात है, तो उनके पास इस समय करने के लिए कोई काम नहीं बचा है।”
’बौखलाहट में उल्टी-सीधी बात करते हैं अखिलेश’
विपक्ष और विशेष रूप से सपा प्रमुख पर तीखा निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने आगे कहा, “अखिलेश यादव के पास इस समय कोई काम नहीं है। वह पूरी तरह बेरोजगार और मुद्दाविहीन हो चुके हैं। वह केवल सत्ता के लिए लालायित हैं, लेकिन वर्ष 2047 तक भी उनके सत्ता के आसपास आने की दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। यही कारण है कि वह अपनी राजनीतिक बौखलाहट में लगातार उल्टी-सीधी बयानबाजी कर रहे हैं।”
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026