नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’

ENTERTAINMENT





मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस का उत्साह हर दिन के साथ बढ़ता जा रहा है। फिल्म में शक्तिशाली ‘रावण’ की भूमिका निभाने वाले लोकप्रिय ‘र रॉकिंग स्टार’ यश अब केवल अभिनय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे बिजनेस के मोर्चे पर भी एक पावरफुल खिलाड़ी के रूप में अपनी बड़ी भूमिका निभाने जा रहे हैं। यश की कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ (Monster Mind Creations) का डिस्ट्रीब्यूशन विंग कर्नाटक राज्य में इस मेगा-बजट फिल्म की रिलीज की पूरी कमान संभालेगा।

देश-विदेश के बड़े दिग्गजों के हाथों में बंटी डिस्ट्रीब्यूशन की कमान

​प्रसिद्ध निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में दो भागों में तैयार हो रही यह भव्य सिनेमाई गाथा भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म के वितरण और बिजनेस को मजबूती देने के लिए दुनिया भर के बड़े प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन हाउस एक साथ आए हैं।

​आधिकारिक जानकारी के अनुसार ​अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोनी पिक्चर्स (Sony Pictures) फिल्म का मोर्चा संभाल रही है। ​उत्तर भारत में करण जौहर का बैनर धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) डिस्ट्रीब्यूशन देखेगा। ​आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जाने-माने निर्माता दिल राजू (Dil Raju) जिम्मेदारी संभालेंगे। ​तमिलनाडु में थिंक स्टूडियोज (Think Studios) कमान संभालेगा। ​केरल में E4 एंटरटेनमेंट फिल्म को रिलीज करेगा।

कर्नाटक में यश की कंपनी की एंट्री से बढ़ी उत्सुकता

अब कर्नाटक में यश की अपनी कंपनी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ की सीधी भागीदारी ने इस फिल्म को लेकर साउथ बेल्ट में उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है। यश का यह रणनीतिक कदम न केवल उनकी कंपनी के व्यावसायिक विस्तार को दर्शाता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि ‘रामायण’ अपने गृह राज्य कर्नाटक में अभूतपूर्व पैमाने पर दर्शकों तक पहुंचे।

फिल्म की विशाल स्टारकास्ट, शानदार वीएफएक्स और इस तरह के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के साथ यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर कौन से नए इतिहास रचती है।




Dr. Bhanu Pratap Singh