नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार का दिन राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल से बेहद सरगर्म रहने वाला है। मुख्य न्यायाधीश द्वारा INDIA ब्लॉक के सांसदों के आवेदन को अस्वीकार किए जाने के बाद, विपक्षी गठबंधन के नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक एक बड़ा मार्च निकालेंगे। इस मार्च से पहले कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जुटान शुरू हो गया है, जबकि राहुल गांधी के इस आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।
कर्नाटक भवन और हुड्डा आवास पर जुटान, 24 अकबर रोड पर टेंट
INDIA ब्लॉक के मार्च से ठीक पहले कांग्रेस मुख्यालय (24 अकबर रोड) के परिसर में टैंट लगाया गया है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर भी राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का जुटना शुरू हो गया है। दूसरी ओर, कॉकरोच जनता पार्टी ने घोषणा की है कि उनके नेता आज संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे और जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए पुलिस से अनुमति व तारीख की मांग करेंगे।
बीजेपी का तीखा हमला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाले जा रहे इस मार्च पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कहा कि विपक्षी नेता संवैधानिक संस्थानों और देश की राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।
वकीलों का विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
उधर, दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने 10 अक्टूबर को हुए प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा वकीलों पर कथित रूप से जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किए जाने के विरोध में आज वकीलों से काली रिबन पहनकर प्रदर्शन करने की अपील की है।
विपक्षी दलों के मार्च और संभावित भीड़ को देखते हुए लुटियंस दिल्ली क्षेत्र में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। एहतियात के तौर पर दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को भारी संख्या में तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026