मुंबई: भारतीय सिनेमा जगत के एक युग का अंत होने के बाद से ही फिल्म इंडस्ट्री और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है। दिग्गज और बहुमुखी अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद से लगातार कलाकारों द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। इसी क्रम में लोकप्रिय अभिनेत्री नायर्रा एम. बनर्जी ने भी महान अभिनेता के प्रस्थान पर अत्यंत गहरा दुख व्यक्त किया है। नायर्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी और नाना पाटेकर की पुरानी तस्वीरें साझा की हैं, जो उनकी फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ के दिनों की हैं। इन पुरानी यादों को ताजा करते हुए अभिनेत्री ने उन्हें एक बेहद भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए नायर्रा ने लिखा, “आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। मेरे पहले को-एक्टर।” नाना पाटेकर के साथ स्क्रीन साझा करना और उनके साथ काम करना नायर्रा के शुरुआती फिल्मी करियर का एक बेहद यादगार और अमूल्य हिस्सा रहा है। यही वजह है कि यह क्षति अभिनेत्री के लिए व्यक्तिगत स्तर पर भी काफी मर्माहत करने वाली है।
दिवंगत अभिनेता नाना पाटेकर अपनी बेबाक अदाकारी, दमदार आवाज, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और भारतीय सिनेमा को दिए गए अनगिनत यादगार किरदारों के लिए हमेशा अमर रहेंगे। नायर्रा बनर्जी की यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक महान कलाकार के प्रति उनके सम्मान को ही नहीं दर्शाती, बल्कि उन खूबसूरत और सुनहरे पलों की एक झलक भी है, जिन्हें अभिनेत्री ने अपने शुरुआती दिनों में उनके साथ बिताया था और जिन्हें वह जीवनभर अपने दिल में संजोकर रखेंगी।
-अनिल बेदाग
- Agra News: कमला नगर निवासी महिला के खातों से 6.20 लाख रुपये की साइबर ठगी, UPI ट्रांजैक्शन के जरिए निकाले गए पैसे; मुकदमा दर्ज - October 16, 2026
- दिल्ली में सीजेपी का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च: कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात - October 16, 2026
- यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा की बढ़ी मुश्किलें: कांग्रेस के बाद अब पल्लवी पटेल की पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने 60 सीटों पर ठोका दावा - October 16, 2026