
आगरा। विज्ञान, आध्यात्म और मानवीय विश्वास के ताने-बाने को उकेरती फिल्म ‘देवी विज्ञानम’ के पोस्टर का औपचारिक विमोचन फतेहाबाद रोड स्थित होटल पन्ना पैराडाइज में किया गया। इस अवसर पर फिल्म से जुड़े रचनात्मक और निर्माण पक्ष ने कहानी के मूल भाव और संदेश को साझा किया।
को-प्रोड्यूसर मोहित शर्मा और भरत शर्मा ने बताया कि फिल्म की कथावस्तु एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द रची गई है, जो ईश्वर के बजाय विज्ञान और तर्क पर गहरा विश्वास रखता है। हालांकि, जीवन में घटित होने वाली कुछ रहस्यमयी और अप्रत्याशित घटनाएं उसकी सोच को चुनौती देती हैं, जिसके बाद वह मां करणी की दिव्य शक्ति को समझने की एक अनूठी यात्रा पर निकल पड़ता है। इस सफर के दौरान उसके जीवन, मान्यताओं और संसार को देखने के दृष्टिकोण में बड़ा बदलाव आता है।
कार्यक्रम संयोजक प्रांजल भारद्वाज ने कहा कि फिल्म में आस्था, मानवीय संबंधों और जीवन के गूढ़ पहलुओं को संवेदनशीलता के साथ पिरोया गया है। उनके मुताबिक, यह कहानी उस शख्स की है जो सदैव ईश्वर के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाता रहा है, लेकिन कुछ विशेष अनुभव उसे अपनी पूर्व धारणाओं पर पुनर्विचार करने के लिए विवश कर देते हैं।
फिल्म का निर्देशन कर्तव्य शाह ने किया है और इसकी कहानी पृथ्वी पटेल द्वारा लिखी गई है। इसका निर्माण किंग प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले किया जा रहा है। पोस्टर विमोचन समारोह में रविकांत दुबेश, बाबू गप्पी, चेतन अरोड़ा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, ब्रजमोहन अरोड़ा, मनीष उपाध्याय, देवेन्द्र वर्मा, मोहित शर्मा पलीया और अंजुम भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
- विकास कार्यों व लंबित प्रस्तावों को लेकर मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सख्त: आईजीआरएस रैंकिंग में आगरा मंडल को मिला 10वां स्थान - November 23, 2026
- गुजरात में लूट कर फरार हुए दो आरोपी आगरा में गिरफ्तार, यमुना एक्सप्रेसवे के पास एसटीएफ ने दबोचा - November 23, 2026
- आगरा के संजय प्लेस में दुकानदार पर दबंगों का हमला: पार्किंग विवाद के बाद घेरकर पीटा, कार में की तोड़फोड़ - November 23, 2026