आगरा: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के शानदार 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत, वाराणसी से लेकर गुजरात के वडनगर तक करीब 2000 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करने वाली 60 सदस्यीय यात्रा का दल शुक्रवार को ताजनगरी आगरा पहुंचा। कुबेरपुर स्थित महावीर ढाबे पर महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह की अगवानी में इस यात्रा दल का जोरदार और भव्य अभिनंदन किया गया।
इस अनूठी यात्रा का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग जिलों में रात्रि विश्राम के दौरान सेवा कार्यों को अंजाम देना, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद करना और जरूरतमंद लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रति जागरूकता को बढ़ाना है। इस तरह की तमाम वाराणसी-वडनगर सेवा यात्राएं इस राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान का एक अहम हिस्सा हैं।
महावीर ढाबे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान यात्रा दल के सदस्यों ने स्थानीय लाभार्थियों से खुलकर बातचीत की। इसके उपरांत, सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों और यात्रा दल के सदस्यों ने कुबेरपुर क्षेत्र में संयुक्त रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यात्रा दल के सदस्यों ने विभिन्न पड़ावों पर सेवा गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के अपने संकल्प को और मजबूत करने की बात कही।
इसके पश्चात, यात्रा के सभी यात्री आगरा नगर निगम परिसर पहुंचे। यहां वाराणसी से विशेष रूप से लाए गए पवित्र गंगाजल कलश के दर्शन कराए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, पार्षदों और शहरवासियों ने भविष्य में सेवा कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का दृढ़ संकल्प लिया।
शाम ढलते ही यह यात्रा दल आगरा से अपनी अगली मंजिल यानी ऐतिहासिक नगरी फतेहपुर सीकरी के लिए रवाना हो गया।
इस पूरे आयोजन के दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा, भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, महेश शर्मा, मनवीर चौहान, विकास गुप्ता, राहुल सागर, रोहित कत्याल, नेहा गुप्ता, हरि सिंह बघेल, मनीष अवस्थी, स्वदेश बघेल, पार्षद शेरा भाई, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, गौरव शर्मा, हेमंत प्रजापति, शरद चौहान, सुनील करमचन्दानी, प्रवीणा राजावत, मीनाक्षी वर्मा, रवि कुरेतिया, ललित शर्मा, अनिल वशिष्ठ और जेपी त्यागी सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- छठ पूजा पर नाक से मांग तक क्यों लंबा सिंदूर लगाती हैं महिलाएं? जानिए इस पवित्र परंपरा का धार्मिक और वैज्ञानिक सच - November 7, 2026
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026