ई कॉमर्स कंपनी amazon की मुश्किलें एमपी में बढ़ सकती है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रध्वज छपे जूते बिक रहे हैं। इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। वहीं, इस पूरे प्रकरण में एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की एंट्री हो गई है। उन्होंने इस घटना को पीड़ादायी बताया है। इसे लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एमपी के डीजीपी को FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कानूनी प्रक्रियाओं के तहत अब डीजीपी विवेक जौहरी आगे निर्णय लेंगे।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मेरे संज्ञान में यह पूरा मामला आया है। राष्ट्र को अपमानित करने का कोई भी कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैंने डीजीपी को निर्देश दिया है कि अमेजन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जो राष्ट्रध्वज का उपयोग किया गया है, इस मामले में राष्ट्रध्वज संहिता का प्रयोग कर कार्रवाई की जाए। यह बिल्कुल असहनीय है क्योंकि जूते पर राष्ट्रध्वज का उपयोग किया गया है। मैंने डीजीपी से कहा है कि कंपनी और अमेजन के मालिक पर तत्काल एमपी में केस दर्ज किया जाए। साथ ही उनके ऊपर कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि अमेजन कंपनी के अधिकारियों पर पहले भी एमपी के भिंड जिले में ऑनलाइन गांजा डिलीवरी को लेकर केस दर्ज है। साथ ही कुछ अधिकारियों की गिरफ्तारी भी हुई थी। भिंड के तत्कालीन एसपी ने उस वक्त आरोप लगाया था कि कंपनी के लोग जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। अब कपड़े और जूते पर राष्ट्रध्वज की तस्वीर को लेकर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं।
– एजेंसियां
- आगरा रामलीला महोत्सव: राम-रावण युद्ध देखने उमड़ा भारी जनसैलाब, दो घंटे तक चली शानदार आतिशबाजी से जगमगाया आसमान, गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष - October 21, 2026
- आस्था, संस्कृति और सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम: वृद्धजनों और समाजसेवियों के सम्मान के साथ हुआ आगरा के ऐतिहासिक दशहरा मेले का समापन - October 21, 2026
- श्री मनःकामेश्वर रामलीला महोत्सव में राम-रावण युद्ध और रावण वध का भव्य मंचन: “अधर्म पर धर्म की विजय” के जयकारों से गूंजी रणभूमि - October 21, 2026