आगरा । जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति-2026 के पदाधिकारियों का वजीरपुरा रोड स्थित सीताराम मंदिर में भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में स्थित माँ पीतांबरा दरबार मंदिर के मुख्य महंत अनंत उपाध्याय ने समिति के समस्त पदाधिकारीयों को पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में श्रीकृष्ण लीला समिति आगरा के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल भी अपनी समिति के सदस्यों के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
स्वागत समारोह में मनीष अग्रवाल, अध्यक्ष, श्रीकृष्ण लीला समिति ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सीताराम मंदिर आगरा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है । उन्होंने बताया कि यह मंदिर 400 वर्ष से भी ज्यादा पुराना है तत्पश्चात उन्होंने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी ।
राजू यादव, अध्यक्ष, जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति ने कहा कि सीताराम मंदिर जैसे प्राचीन धार्मिक स्थल हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं । मंदिर के पदाधिकारियों एवं श्री कृष्ण लीला समिति के समस्त पदाधिकारीयों का स्नेह और आशीर्वाद समिति के लिए प्रेरणास्रोत है ।
अजय अवागढ़, वरिष्ठ मार्गदर्शक जनकपुरी आयोजन समिति ने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण और संतों का मार्गदर्शन हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाता है । सीताराम मंदिर के साथ जनकपुरी आयोजन समिति का यह जुड़ाव सराहनीय है ।
मनोज बंसल, मुख्य संयोजक जनकपुरी आयोजन समिति ने कहा कि जनकपुरी महोत्सव आस्था, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है । सीताराम मंदिर के पदाधिकारियों के सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए समिति उनका आभार व्यक्त करती है ।
इस अवसर पर श्री कृष्ण लीला समिति की ओर से वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक गोयल, लीला संयोजक शेखर गोयल, सह कोषाध्यक्ष बृजेश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, विनीत सिंघल, मनोज गुप्ता, लक्ष्मण शर्मा, सौरभ, हनी, पंडित मुकेश शर्मा एवं आयुष उपाध्याय उपस्थित रहे ।
सम्मान समारोह में जनकपुरी आयोजन समिति की ओर से स्वागताध्यक्ष अरविंद शर्मा, के साथ मीडिया प्रभारी राणा सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष आकाश ग्वाला एवं सुरक्षा प्रमुख सतीश ठाकुर के अलावा आयोजन समिति महिला मंडल की अध्यक्ष अमृता पोरवाल एवं कोषाध्यक्ष दीप्ति अग्रवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे ।
- देश की नई शिक्षा व्यवस्था पर राहुल गांधी का तीखा हमला: बोले— पैसा, ताकत और अंग्रेजी न होने पर युवाओं को बाहर कर देता है सिस्टम - October 18, 2026
- आगरा के सेंट जोंस चौराहे पर सजेगा विजयादशमी का मेला: भगवान श्रीराम करेंगे रावण का वध, आतिशबाजी और भरत मिलाप लीला बनेगी मुख्य आकर्षण - October 18, 2026
- यूपी के बलरामपुर में बेकाबू कार ने दुर्गा पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं को रौंदा; 3 की मौत व 4 घायल, सीएम योगी ने जताया गहरा शोक - October 18, 2026