नई दिल्ली। सुमित नागल को पांच सदस्यीय भारतीय डेविस कप टीम से बाहर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर काबिज नागल की जगह युकी भांबरी को उतारा जा सकता है।
अगले महीने होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप वन प्लेऑफ मुकाबले से सुमित नागल को पांच सदस्यीय भारतीय टीम से बाहर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अखिल भारतीय टेनिस संघ aitatennis (All India Tennis Association) ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागल को डेनमार्क के खिलाफ पांच सदस्यीय भारतीय टीम में जगह नहीं दी गई है। विश्व रैंकिंग में 222वें स्थान पर काबिज नागल की जगह युकी भांबरी (863) को उतारा जा सकता है।
टीम में रामकुमार रामनाथन (182) और प्रजनेश गुणेश्वरन (228) भी हैं। टीम का चयन इस आधार पर किया गया है कि रामकुमार और युकी दोनों ग्रासकोर्ट पर खेलने में सहज हैं। गुणेश्वरन और नागर ग्रासकोर्ट विशेषज्ञ नहीं हैं। डबल्स स्पेशिलिस्ट रोहन बोपन्ना और दिविज शरण भी टीम में हैं। वहीं, साकेत माइनेनी और दिग्विजय प्रताप सिंह रिजर्व खिलाड़ी हैं। टीम के कोच जीशान अली होंगे और रोहित राजपाल गैर खिलाड़ी कप्तान रहेंगे। – एजेंसी
- दलित का बेटा बनेगा सीएम, अब्दुल बनेगा डिप्टी सीएम: लखनऊ रैली में गरजे ओवैसी, बोले— ‘मोदी-योगी के दिन खत्म होने वाले हैं’ - November 26, 2026
- सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर घमासान: 100 से ज्यादा सीटों पर अड़ी कांग्रेस, 27 नवंबर की बैठक पर टिकी नजरें - November 26, 2026
- IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष, यूपी के चारों प्रमुख भर्ती संस्थानों की कमान अब IPS अधिकारियों के हाथ - November 26, 2026